फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fire at a jail in Indonesia Banten province killed more than 40 drug inmates

इंडोनेशिया: जेल में लगी भीषण आग, 41 ड्रग्स कैदियों की मौत, 39 झुलसे

Wed, 08 Sep 2021 07:57 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Sep 2021 07:57 AM IST
विज्ञापन
Fire at a jail in Indonesia Banten province killed more than 40 drug inmates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत की एक जेल में आग लगने से 41 ड्रग्स कैदियों की मौत हो गई है जबकि 39 कैदी झुलस गए हैं। कानून और मानवाधिकार मंत्रालय के जेल विभाग की एक प्रवक्ता रीका अप्रिंती ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।' उन्होंने कहा कि आग बुधवार तड़के एक से दो बजे के बीच लगी। अधिकारी अभी भी जेल को खाली कराने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


प्रवक्ता रीका अप्रिंती ने कहा कि अधिकारी अभी भी जकार्ता के बाहरी इलाके तांगेरांग जेल के ब्लॉक सी, जो ड्रग अपराधियों के लिए नामित है, वहां लगी आग के कारणों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि तांगेरांग जेल पर नियंत्रण के लिए सैकड़ों पुलिस और सैनिकों को तैनात किया गया है। इस जेल को 1,225 कैदियों को रखने के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन इसमें 2,000 से अधिक कैदी हैं। अप्रिंती ने कहा कि आग लगने पर ब्लॉक सी 122 सजा पा चुके कैदियों से भरा हुआ था।



जेलब्रेक और दंगों के कारण आग लगना इंडोनेशिया में आम है। यहां की जेलों में भीड़भाड़ भी एक समस्या बन गई है और जेलें फंड की कमी से जूझ रही हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग अवैध ड्रग्स के खिलाफ चलाए गए अभियान में गिरफ्तार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed