फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FIR against Muslim man Canceled in Sikh lady conversion to islam in pakistan

पाकिस्तान में सिख लड़की के जबरन धर्म परिवर्तन मामले में मुस्लिम व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर रद्द

Wed, 11 Sep 2019 09:57 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
FIR against Muslim man Canceled in Sikh lady conversion to islam in pakistan
सिख लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन मामला - फोटो : ANI
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने एक मुस्लिम युवक और अन्य के खिलाफ एक सिख लड़की के कथित अपहरण और उसे इस्लाम धर्म कबूल कराने को लेकर दर्ज प्राथमिकी रद्द कर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दोनों परिवारों द्वारा एक लिखित समझौते पर हस्ताक्षर किये जाने के बाद रद्द की है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को दी।
विज्ञापन


ननकाना साहिब के ग्रंथी की 19 वर्षीय पुत्री को गत अगस्त में लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब स्थित उसके इलाके से मोहम्मद हसन द्वारा अपहृत कर लिया गया था। हसन ने बाद में उससे कथित रूप से विवाह कर लिया था।
विज्ञापन


पंजाब प्रांत के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ‘‘लड़की और हसन के परिवारों ने एक लिखित समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जिसमें उन्होंने मामले को आपस में सुलझाने की बात कही है। लड़की के परिवार ने हसन और उसके परिवार के सदस्य एवं मित्रों के खिलाफ सभी आरोप वापस ले लिये हैं, उनके खिलाफ प्राथमिकी रद्द हो गई है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हसन और उसके परिवार के कुछ सदस्यों ने समझौते को देखते हुए अपनी ऐहतियाती जमानत वापस ले ली है।

लड़की के परिवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उसके परिवार के एक सदस्य ने आरोप लगाया था कि पुरुषों के एक समूह ने उनके मकान पर हमला करके लड़की का अपहरण कर लिया था और उसे जबर्दस्ती इस्लाम कबूल कराकर हसन से विवाह करा दिया। इसको लेकर पाकिस्तान के साथ ही भारत में भी चिंताएं उत्पन्न हो गई थीं।

छह व्यक्तियों के खिलाफ कथित तौर पर लड़की का अपहरण करने और उसे इस्लाम कबूल कराने के लिए 29 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने हसन के मित्र अरसलान को गिरफ्तार कर लिया था।

एक अदालत के आदेश पर लड़की को लाहौर के दारुल अमान (आश्रयगृह) भेज दिया था जब उसने न्यायाधीश से यह कहा था कि उसने अपने इलाके के हसन से विवाह अपनी मर्जी से किया था।


सिख लड़की के कथित अपहरण पर सिख समुदाय द्वारा नाराजगी भरी प्रतिक्रिया जताये जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार और गवर्नर चौधरी सरवार मामले में हस्तक्षेप करने के लिए बाध्य हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed