{"_id":"62192752f7eebb553d0a350a","slug":"fighting-between-pakistan-forces-and-taliban-begins-on-durand-line-three-killed-and-20-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़ाई शुरू: डूरंड रेखा पर पाकिस्तान बलों और तालिबान में छिड़ा संघर्ष, तीन की मौत, 20 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लड़ाई शुरू: डूरंड रेखा पर पाकिस्तान बलों और तालिबान में छिड़ा संघर्ष, तीन की मौत, 20 घायल
Sat, 26 Feb 2022 12:31 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:31 AM IST
सार
स्थानीय मीडिया के अनुसार कल दोपहर से ही यहां दोनों पक्षों के बीच लड़ाई चल रही है। डूरंड लाइन के पास नागरिक अपने घरों से भाग गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में पाक से लगती डूरंड सीमा रेखा पर तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच लड़ाई शुरू हो गई है। लड़ाई के दौरान गोलीबारी और हाथापाई के चलते 20 लोग घायल हो गए हैं जबकि 3 की मौत हो गई।
विज्ञापन
कंधार के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा स्पिन बोल्डक गेट पर एक अफगान बच्चे को पीटने और उसके बाद अफगान सुरक्षा बलों के पाकिस्तानी सीमा प्रहरियों पर गोलियां चलाने पर यह लड़ाई शुरू हुई है। घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है, जिसके बाद गेट को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद अल-बद्र कोर से सेना के बल घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और पाकिस्तानी सीमा प्रहरियों को जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि डूरंड रेखा के मुद्दे पर तालिबान और पाकिस्तान के बीच मतभेद अभी भी जारी है। इससे पहले भी डूरंड सीमा रेखा पर बाड़बंदी को लेकर दोनों पक्षों में संघर्ष हो चुका है।
विज्ञापन