फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fight with Corona Pandemic US passed resolution of solidarity with India

कोरोना से जंग: अमेरिका में भारत के प्रति एकजुटता का प्रस्ताव पारित

Fri, 21 May 2021 02:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 21 May 2021 02:10 AM IST
सार

  • प्रस्ताव में भारत को पहले के समान मेडिकल आपूर्ति करने का अनुरोध

विज्ञापन
Fight with Corona Pandemic US passed resolution of solidarity with India
व्हाइट हाउस, अमेरिका - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की एक अहम समिति ने कोविड-19 संकट के दौरान भारत के प्रति एकजुटता प्रकट करने वाला एक प्रस्ताव बुधवार को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। प्रस्ताव में बाइडन प्रशासन से भारत को पहले के समान मेडिकल सामग्री की आपूर्ति करने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन


सदन की विदेश मामलों की समिति ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया। कांग्रेस में इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष ब्रैड शरमन और स्टीव चाबोट द्वारा पेश इस प्रस्ताव के पास 24 सह-प्रायोजक थे। प्रस्ताव में महामारी की शुरुआत में भारत द्वारा अमेरिका को दी गई मदद का जिक्र करते हुए कहा गया है कि टीकों के उत्पादन में भारत की महत्वपूर्ण वैश्विक भूमिका है और उसने अभी तक कोविड-19 टीकों के संबंध में अन्य देशों की मदद करने की कोशिश की है।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव में भारत में कोविड-19 से निपटने के लिए अमेरिकी प्रशासन, निजी क्षेत्र और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रयासों की सराहना की गई है। साथ ही भारत को ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र तथा क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर और कंटेनर समेत उन चिकित्सा सामान की अतिरिक्त आपूर्ति करने का अनुरोध किया गया है जिनकी तत्काल आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत, विश्व की मदद बढ़ाएंगे : व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका ने अभी तक भारत को 50 करोड़ डॉलर से अधिक की कोविड-19 सहायता मुहैया कराई है। उसने कहा, अमेरिका दूसरे देशों को 8 करोड़ टीकों के वितरण के बारे में जल्द फैसला लेगा। प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, भारत के लोग जिस स्थिति से गुजरे, वह हम जानते हैं लेकिन दुनिया में और भी कई देश महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं। हम उन्हें भी मदद मुहैया कराएंगे।

अमेरिकी मदद का दायरा बढ़ाने के लिए बिल लाए भारतवंशी सांसद
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक प्रस्तुत किया जिसके तहत भारत, अर्जेंटीना जैसे कोरोना प्रभावित देशों को अमेरिकी मदद का दायरा बढ़ाया जाएगा। ‘द नलिफाइंग ऑपर्च्युनिटीज फॉर वेरिएंट्स टू इंफेक्ट एंड डेसिमेट (नोविड) कानून’ एक विस्तृत बचाव कार्यक्रम है जो सुनिश्चित करेगा कि अमेरिकी लोग महामारी की एक और लहर का सामना न करें। इसके लिए 19 अरब डॉलर का वैश्विक कार्यक्रम स्थापित किया जाएगा जिसके तहत साझेदार देशों के साथ काम करके पर्याप्त टीके खरीदे जाएंगे।


भारत के लिए दुआएं कर रही दुनिया : जेसी जैक्सन
अमेरिका के शीर्ष नागरिक अधिकार नेता जेसी जैक्सन ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत और उसके लोगों के लिए दुआ कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि महात्मा गांधी का देश इस महामारी के खिलाफ लड़ाई जीत जाएगा। शिकागो के रहने वाले जैक्सन भारत को छह करोड़ एस्ट्राजेनेका टीके देने का बाइडन प्रशासन से अनुरोध करने के लिए यहां आए थे। उन्होंने भारत व अन्य देशों के लिए और निधि जुटाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed