फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FIFA evacuates women football players and their families from Afghanistan

तालिबान संकट: अफगानिस्तान से निकाली गईं महिला फुटबॉल खिलाड़ी, कतर ने फीफा के साथ मिलकर किया काम

Sat, 16 Oct 2021 12:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दोहा/काबुल।
एजेंसी, दोहा/काबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 16 Oct 2021 12:56 AM IST
सार

निकाले गए लोगों को काबुल से कतर एयरवेज की चार्टर फ्लाइट में सवार होकर दोहा लाया गया। कतर अगले साल पुरुष विश्व कप की मेजबानी करने वाला है।

विज्ञापन
FIFA evacuates women football players and their families from Afghanistan
तालिबान - फोटो : PTI

विस्तार

फुटबॉल के वैश्विक निकाय फीफा ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक जटिल बातचीत के बाद और कतर के समर्थन से अफगानिस्तान में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों और उनके परिवार के करीब 100 लोगों को निकाल लिया है। इन्हें एक विमान के जरिये दोहा लाया गया।

विज्ञापन


कतर के विदेश मंत्री लोलवाह अल खातर ने ट्वीट किया, करीब 100 लोग विमान में सवार हुए जिनमें महिला खिलाड़ी व उनके परिजन शामिल हैं।

खिलाड़ियों की निकासी के लिए कतर ने फीफा के साथ मिलकर काम किया। इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय संघ फीफाप्रो ने अगस्त में अफगानिस्तान की राष्ट्रीय महिला टीम की खिलाड़ियों की निकासी में भी मदद की थी।
विज्ञापन


अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही थी। फीफा ने इस निकासी के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए कतर की सरकार के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कतर से लगातार जारी रहा समन्वय
सितंबर में, अफगान महिला युवा फुटबॉल टीम के सदस्य पाकिस्तान भाग गए थे, लेकिन तालिबान के कब्जे के बाद  कई अन्य खिलाड़ी वहीं फंसे रह गए। काबुल हवाई अड्डे के बाहर आत्मघाती हमलों से हालात और बढ़ गए। फीफा ने बताया कि वह अपने नेतृत्व समूह की निकासी पर अगस्त से कतर सरकार के साथ समन्वय कर रहा था और भविष्य में भी इस पर बारीकी से काम करना जारी रखेगा।

अमेरिका ने तालिबान के पूर्व नौकरशाहों से हटाया प्रतिबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने तालिबान के पुराने शासन (1996-2001) के नौकरशाहों पर लगे आतंकवाद संबंधी प्रतिबंधों को हटा दिया है। साथ ही कहा है कि इन सभी लोगों को अब अमेरिकी यात्रा की छूट रहेगी।


खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इन नौकरशाहों ने 2001 में नई अफगान सरकार बनने के बाद से मानवीय कार्य किए थे और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल के साथ भी अपना सहयोग जारी रखा। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने कहा कि यह तालिबानी नौकरशाह बहुत दबाव और विपरीत परिस्थितियों में काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed