फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi on India Brazil Relations passion like football colourful as carnival invite Prez Lula for visit

India-Brazil Relations: 'द्विपक्षीय संबंधों में कार्निवल और फुटबॉल जैसा ही उमंग हो'; ब्राजील दौरे पर पीएम मोदी

Wed, 09 Jul 2025 02:17 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 02:17 AM IST
सार

अपने ब्राजील दौरे पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत-ब्राजील संबंध कैरनिवाल की तरह रंगीन, फुटबॉल की तरह उत्साही और सांबा की तरह दिल से जुड़े होने चाहिए। उन्होंने दोनों देशों के बीच पर्यटन, शिक्षा, खेल और व्यापारिक संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद हुई बैठकों को फलदायक बताया।

विज्ञापन
PM Modi on India Brazil Relations passion like football colourful as carnival invite Prez Lula for visit
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और ब्राजील ने मंगलवार को अगले पांच वर्षों में अपने द्विपक्षीय वार्षिक व्यापार को लगभग दोगुना कर 20 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के बीच हुई बातचीत के बाद छह समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए, जिनमें ऊर्जा, कृषि, आतंकवाद से लड़ाई और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ब्राजील में उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद ब्राजीलिया में ये बैठकें कीं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि भारत-ब्राजील संबंध कैरनिवाल की तरह रंगीन, फुटबॉल की तरह उत्साही और सांबा की तरह दिल से जुड़े हों। दोनों देश पर्यटक, छात्र, खिलाड़ी और व्यापारियों के बीच संपर्क बढ़ाने पर काम करेंगे।

विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ समान दृष्टिकोण
पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों का आतंकवाद के खिलाफ समान दृष्टिकोण है और आतंकवाद पर कोई दोहरे मानदंड स्वीकार्य नहीं हैं। बता दें कि इस दौरान दोनों पक्षों ने आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से लड़ने के लिए समझौते किए हैं। साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल परिवर्तन, बौद्धिक संपदा और कृषि अनुसंधान में सहयोग बढ़ाने के लिए एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi on Terrorism: पीएम मोदी की दो टूक- आतंकवाद पर मापदंड दोहरे न हों; इस लड़ाई में भारत-ब्राजील की सोच एक
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को दिया भारत आने का निमंत्रण

इसके साथ ही अपने ब्राजील दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा को भारत आने का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति लूला ने भी पीएम मोदी के इस निमंत्रण को स्वीकार किया।  

PM Modi on India Brazil Relations passion like football colourful as carnival invite Prez Lula for visit
पीएम नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा - फोटो : ANI
लूला के साथ वार्ता को बताया फलदायक
पीएम मोदी ने कहा कि भारत-ब्राजील साझेदारी न केवल वैश्विक दक्षिण के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों लोकतांत्रिक देशों का उद्देश्य वैश्विक मंचों पर दक्षिण देशों की चिंताओं को उठाना है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के साथ हुई वार्ता को फलदायक बताया। साथ ही कहा कि दोनों ने द्विपक्षीय व्यापार को और मजबूत करने व विविधता लाने पर सहमति जताई है।

ये भी पढ़ें:- Brazil Highest Civilian Award: पीएम मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च सम्मान; राष्ट्रपति सिल्वा ने किया सम्मानित

दोनों देशों का व्यापार लक्ष्य 20 बिलियन पहुंचाने पर जोर 
पीएम मोदी ने बताया कि वर्तमान में दोनों देशों का वार्षिक व्यापार लगभग 13 बिलियन डॉलर है, जिसे 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों देशों का ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग तेजी से बढ़ रहा है और पर्यावरण व स्वच्छ ऊर्जा को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भी दोनों देशों का गहरा विश्वास है और वे रक्षा उद्योगों को जोड़ने का प्रयास जारी रखेंगे।

इसके अलावा, ब्राजील भारतीय यूपीआई को अपनाने पर भी काम कर रहा है। साथ ही डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, अंतरिक्ष, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सुपरकंप्यूटर में भी दोनों देशों का सहयोग बढ़ रहा है। कृषि अनुसंधान, खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य क्षेत्र और आयुर्वेद व पारंपरिक चिकित्सा के विस्तार पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

PM Modi on India Brazil Relations passion like football colourful as carnival invite Prez Lula for visit
पीएम नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा - फोटो : ANI

भारत-ब्राजील के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग विश्वास का प्रतीक- पीएम मोदी
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ब्राजील के बीच रक्षा क्षेत्र में बढ़ती सहयोग गहरे विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आज की दुनिया तनाव और अनिश्चितता से गुजर रही है, ऐसे समय में भारत-ब्राजील साझेदारी स्थिरता और संतुलन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

आतंक के खिलाफ एक मत पर एक दोनों देश
इसके साथ ही पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के साथ बातचीत के बाद कहा कि दोनों देशों का यह मानना है कि सभी विवाद संवाद और कूटनीति से सुलझाए जाने चाहिए। साथ ही, दोनों देशों की आतंकवाद के खिलाफ सोच एक जैसी है, शून्य सहिष्णुता और कोई दोहरे मानदंड नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed