{"_id":"5e1907988ebc3e8792797d4e","slug":"fiance-conspired-to-kill-sikh-youth-parvinder-singh-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: मंगेतर ने रची सिख युवक की हत्या की साजिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: मंगेतर ने रची सिख युवक की हत्या की साजिश
Sat, 11 Jan 2020 04:54 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Jan 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
परविंदर सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 25 वर्षीय सिख युवक परविंदर सिंह की हत्या सुपारी लेकर की थी। पुलिस ने इस मामले में उसकी 18 वर्षीय मंगेतर प्रेम कुमारी को हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। भारत ने उसकी हत्या की निंदा करते हुए अपराधियों को जल्द ही सजा देने की मांग की थी।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि खैबर पख्तूनख्वां प्रांत के शांगला जिले में रहने वाले परविंदर सिंह की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। उसकी मंगेतर उससे शादी नहीं करना चाहती थी। उनकी शादी 28 जनवरी को होने वाली थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उसकी मंगेतर ने सिंह की हत्या के लिए अपराधियों को सात लाख रुपये देने का वादा किया था। इसमें से कुछ पैसा काम होने के पहले और कुछ काम होने के बाद देना था। पेशावर के पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में जांच दल ने चार दिनों की कठोर जांच के बाद हत्या के मामले का खुलासा किया, जिसमें अधिकारियों को खुफिया एजेंसियों से भी मदद मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया कि सिंह और प्रेम कुमारी एक-दूसरे से प्यार करते थे और उनकी सगाई उनकी मर्जी से हुई थी और दोनों ने अपनी शादी की तैयारी भी शुरू कर दी थी। हालांकि, बाद में उसकी मंगेतर ने एक मुस्लिम लड़के से दोस्ती की, जो उसके दोस्त का भाई था।
पुलिस ने बताया कि प्रेम कुमारी ने सिंह को अपने घर पर बुला कर अपने अन्य साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी। यह हत्या गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हमला करने के एक दिन बाद हुई थी। भारत ने रविवार को पेशावर में अल्पसंख्यक सिख समुदाय को निशाना बनाकर हत्या किए जाने की कड़ी निंदा की थी।