फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ferry service between India and Sri Lanka will start from next month

India Srilanka: भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने से शुरू होगी फेरी सेवा

Mon, 19 Dec 2022 02:51 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो। Published by: Amit Mandal Updated Mon, 19 Dec 2022 02:51 AM IST
सार

फेरी मालिकों के अनुसार, नई सेवा के तहत जहाज एक यात्रा पर 300 से 400 यात्रियों को ले जाएगा। गंतव्यों के बीच करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगेगा।

विज्ञापन
Ferry service between India and Sri Lanka will start from next month
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

भारत और श्रीलंका अगले महीने श्रीलंका के जाफना जिले में कांकेसंतुरई बंदरगाह और पुडुचेरी के बीच यात्री फेरी सेवा की शुरुआत करेंगे। कोलंबो पेज की खबर के अनुसार, बंदरगाह, नौवहन और नागरिक उड्डयन मंत्री निमल सिरिपाला डी सिल्वा ने कहा कि अगले साल मध्य जनवरी में फेरी सेवा शुरू करने की व्यवस्था की गई है। डेली मिरर की खबर के मुताबिक, मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने इस सेवा के लिए सहमति दे दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काफी भारतीय नागरिक जाफना प्रायद्वीप में व्यावसायिक गतिविधियों में लगे हुए हैं। इस तरह के जुड़ाव से, नई सेवा से विदेशी राजस्व का एक बड़ा हिस्सा उत्पन्न होने की उम्मीद है। इससे भारत आने वाले बौद्ध तीर्थयात्रियों को भी काफी सुविधा होगी। दक्षिण भारत से श्रीलंका के त्रिंकोमाली और कोलंबो तक यात्री परिवहन सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। अब तक थलाइमन्नार और भारत के बीच फेरी सेवा शुरू करने के बारे में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फेरी सेवा शुरू करने का कदम दोनों देशों के लोगों की मांग पर उठाया गया है। फेरी मालिकों के अनुसार, नई सेवा के तहत जहाज एक यात्रा पर 300 से 400 यात्रियों को ले जाएगा। गंतव्यों के बीच करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगेगा। नौका मालिकों ने सुझाव दिया कि उन्हें एक यात्रा के लिए प्रति यात्री 60 अमेरिकी डॉलर (करीब एलकेआर 21,000) शुल्क लगाना होगा और प्रत्येक यात्री 100 किलोग्राम तक सामान ले जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed