फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fear of starvation in the world due to crisis of fertilizer

कृषि जगत के लिए चुनौती: फर्टिलाइजर के अभाव से दुनिया में और गहराई भुखमरी की आशंका

Mon, 09 May 2022 01:54 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 09 May 2022 01:54 PM IST
सार

विशेषज्ञों के मुताबिक उर्वरकों की महंगाई का एक कारण यूक्रेन युद्ध जरूर है, लेकिन इसके पीछे दूसरी वजहें भी हैं। उर्वरकों के दाम 2021 से ही बढ़ रहे हैं। उसके पीछे के कारणों में महामारी के दौरान पैदा हुई आपूर्ति समस्या, प्राकृतिक गैस की महंगाई, और प्राकृतिक आपदाओं के कारण अमेरिका में फर्टिलाइजर उत्पादन में आई बाधा शामिल हैं...

विज्ञापन
Fear of starvation in the world due to crisis of fertilizer
उर्वरक संकट - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कई जरूरी वस्तुओं की कमी का पहले से ही सामना कर रही दुनिया के सामने अब उर्वरक के अभाव की समस्या भी खड़ी हो गई है। यह सीधे तौर पर यूक्रेन युद्ध का नतीजा है। निकिल, सिलिकॉन चिप और लकड़ी की कमी के कारण दुनिया भर में उद्योग जगत पहले से परेशान है। अब कृषि जगत के लिए नई चुनौती आ खड़ी हुई है।

विज्ञापन


दुनिया भर के बाजारों में उर्वरकों के भाव तेजी से चढ़ रहे हैं। इसका असर खाद्य पदार्थों की कीमत पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर ये रुझान जारी रहा, तो दुनिया को गहरे खाद्य संकट का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

महंगे हुए नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम

जो उर्वरक सबसे ज्यादा महंगे हुए हैं, उनमें नाइट्रोजन- फॉस्फोरस और पोटैशियम (एपीके) शामिल हैं। इस साल जनवरी में एक साल पहले की तुलना में एनपीके का दाम 125 फीसदी ऊंचा था। अंतरराष्ट्रीय संस्था- इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईएफपीआरआई) के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी के बाद से इसमें 17 फीसदी की और वृद्धि हो चुकी है। आईएफपीआरआई ने आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस संस्था के मुताबिक रूसी प्राकृतिक गैस पर यूरोपीय देशों में लगाए गए प्रतिबंध के कारण हालात बिगड़े हैं। कई उर्वरकों के उत्पादन में प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल होता है। उर्वरक बनाने वाली कंपनियां भी इस राय से इत्तेफाक रखती हैं। फर्टिलाइजर उत्पादक कंपनी यारा इंटरनेशनल के सीईओ टोरे होल्सिथर ने इसी हफ्ते एक सेमीनार में कहा- ‘अब हम खतरनाक स्थिति में पहुंच गए हैं। अगर किसानों को कम मात्रा में उर्वरक उपलब्ध होंगे, तो वे कई फसलों की खेती नहीं कर पाएंगे। उससे कुपोषण, राजनीतिक अस्थिरता और अंततः मानव जीवन के लिए खतरा पैदा हो जाएगा।’

विशेषज्ञों के मुताबिक उर्वरकों की महंगाई का एक कारण यूक्रेन युद्ध जरूर है, लेकिन इसके पीछे दूसरी वजहें भी हैं। उर्वरकों के दाम 2021 से ही बढ़ रहे हैं। उसके पीछे के कारणों में महामारी के दौरान पैदा हुई आपूर्ति समस्या, प्राकृतिक गैस की महंगाई, और प्राकृतिक आपदाओं के कारण अमेरिका में फर्टिलाइजर उत्पादन में आई बाधा शामिल हैं। विशेषज्ञों ने ध्यान दिलाया है कि चीन ने पिछली गर्मियों में ही उर्वरक निर्यात रोक दिया था। जबकि दुनिया को 24 फीसदी फॉस्फेट, 13 प्रतिशत नाइट्रोजन, और दो फीसदी पोटाश की सप्लाई चीन ही करता रहा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध से हालात और बिगड़े

यूक्रेन युद्ध के कारण हालात ज्यादा बिगड़ गए हैं। इससे काला सागर के रास्ते कारोबार में रुकावट आई है। फिर पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण रूस और उसके सहयोगी देश बेलारूस से उर्वरकों का निर्यात प्रभावित हुआ है। 2020 में रूस ने दुनिया को नाइट्रोजन से बनने वाले उर्वरक यूरिया की 14 फीसदी की आपूर्ति की थी। बेलारूस ने 41 फीसदी पोटाश की सप्लाई की थी। यह पोटैशियम से बनने वाला उर्वरक है।



विशेषज्ञों ने ध्यान दिलाया है कि मौजूदा हालात के बीच धनी देशों को भी खाद्य पदार्थों की महंगाई का सामना करना पड़ेगा। गरीब देशों में तो भुखमरी की स्थिति पैदा हो सकती है। किसानों के संगठन वर्ल्ड फार्मर्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष थियो डि जैगर ने गुरुवार को कहा था- बहुत-सी जगहों पर खेतों में फसल नहीं उगाई जा सकी हैं। ऐसे में खाद्य संकट को टालना संभव होगा, ये कहना मेरे लिए संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed