फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fear of deep famine due to water crisis in Pakistan

पाकिस्तान : जल संकट से गहराई अकाल की आशंका

Tue, 06 Jul 2021 02:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कराची
एजेंसी, कराची Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 02:36 AM IST
सार

  • पाकिस्तान देश में प्रति व्यक्ति पानी की उपलब्धता 110 करोड़ क्यूबिक मीटर प्रति वर्ष है
  • 50 फुट के बजाय 600 फुट तक पहुंचा पंजाब का भूजल स्तर, सिंध में भी हालात खराब

विज्ञापन
Fear of deep famine due to water crisis in Pakistan
WATER-CRISIS

विस्तार

पाकिस्तान में अकाल जैसे हालात पैदा होने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पानी की किल्लत से उबारा नहीं गया तो परिस्थितियां जटिल हो जाएंगी और खेती तबाह हो जाएगी। पाकिस्तान में कम वर्षा के चलते पानी के कुप्रबंधन को लेकर पंजाब और सिंध प्रांत की सरकारों में भी जबरदस्त टकराव देखा जा रहा है।

विज्ञापन


50 फुट के बजाय 600 फुट तक पहुंचा पंजाब का भूजल स्तर, सिंध में भी हालात खराब
जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में प्रति व्यक्ति पानी की उपलब्धता 110 करोड़ क्यूबिक मीटर प्रति वर्ष है, जो खतरनाक रूप से कम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हर साल रबी और खरीफ की फसलों में 45 प्रतिशत तक पानी की कमी होती है, जबकि लाहौर सहित पूरे पंजाब के छोटे और बड़े शहरों में भूजल स्तर गिरना शुरू हो गया है। जबकि पंजाब में भूजल खींचने के लिए 50 फुट की तुलना में इन दिनों 600 फुट की गहराई तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उधर सिंध प्रांत में भी जल संकट के चलते हालात विकट हैं। पाकिस्तान इंजीनियरिंग कांग्रेस के अध्यक्ष अमजद सईद ने कहा कि आने वाले दिनों में पानी की समस्या और गंभीर हो सकती है। विशेषज्ञों ने इसे भविष्य के पाकिस्तान के लिए खतरनाक परिस्थिति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल खत्म हो जाएगी, संकट तय
जल विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि नए जलाशय नहीं बनाए गए और पानी की बर्बादी नहीं रुकी तो पाकिस्तान के बड़े भूभाग में जीव-जंतु नष्ट हो जाएंगे और फसल खत्म हो जाएगी। जल विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ती जनसंख्या, जल हानि और जलवायु परिवर्तन के कारण अधिकारियों को तत्काल सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा अकाल पड़ना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed