फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fawad Chaudhry tweet on internet in Jammu and Kashmir via satellite Pakistan

पाक मंत्री ने कहा- कश्मीर में सैटेलाइट से देंगे इंटरनेट सर्विस, यूजर्स बोले- SUPARCO लिखना तो सीख लो

Fri, 15 Nov 2019 11:14 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 15 Nov 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Fawad Chaudhry tweet on internet in Jammu and Kashmir via satellite Pakistan
पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी - फोटो : Twitter/@pid_gov

पाकिस्तान के बड़बोले विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन गुरुवार को किए गए अपने ट्वीट पर यूजर्स के निशाने पर आ गए। कश्मीर में सैटेलाइट से इंटरनेट कनेक्शन देने की बात पर यूजर्स ने जमकर उनका मजाक उड़ाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


फवाद चौधरी ने ट्वीट किया, ‘‘आज दुनिया में इंटरनेट लोगों का मौलिक अधिकार है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में यह सुविधा नहीं है। मैंने एसयूपीएआरसीओ (पाकिस्तान स्पेस एंड अपर एटमॉस्फियर रिसर्ज कमीशन) को एक पत्र लिखा, जिसमें पूछा है कि क्या जम्मू-कश्मीर में सेटेलाइट के जरिए इंटरनेट सेवा दे सकते हैं क्या?’’
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इतना ही नहीं पाकिस्तानी मंत्री को अपने देश के अंतरिक्ष एजेंसी का नाम भी पता नहीं है। बता दें कि पाकिस्तान के अंतरिक्ष एजेंसी का नाम SUPARCO है लेकिन मंत्री ने अपने ट्वीट में इसे SPRACO लिखा है। इस पर भी यूजर्स ने इनकी जमकर खिंचाई की। 

यूजर्स बोले- मुंह कुछ भी बकने के लिए नहीं

एक भारतीय यूजर ने फवाद चौधरी को आईना दिखाते हुए कहा कि मुंह कुछ भी बकने के लिए नहीं होता है। यूजर ने एंटी सैटेलाइट वेपन के बारे में लिखा कि आपको भारत के उपलब्धि और क्षमता की अवधारणा को समझना चाहिए।




एक पाकिस्तानी यूजर ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि बलोचिस्तान में भी पिछले डेढ़ महीने से इंटरनेट सर्विस बिना किसी कारण के बंद हो गई है। पहले अपने लोगों को इंटरनेट दो फिर दूसरे के बारे में सोचो।
 

 

पाक यूजर बोला- इस तरह के बदमाशों ने इमरान सरकार को बनाया लचर

एक अन्य यूजर ने पाकिस्तानी मंत्री की गलती को सही करते हुए लिखा कि यह spraco नहीं बल्कि SUPARCO है। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा कि शर्म की बात यह है कि ऐसे सुस्त दिमाग वाला व्यक्ति विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री है। इसे यहां तक कि SUPARCO की सही वर्तनी का भी पता नहीं है कि उसने SPRACO का उल्लेख किया है। इस तरह के बदमाशों ने इमरान खान सरकार को बुरी तरह से लचर बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed