Pakistan: महिला की हत्या के आरोप में पिता और पूर्व पति सहित नौ गिरफ्तार, पुलिस को ऑनर किलिंग का शक
Pakistan: पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से में एक युवती की हत्या मामले में उसके पिता और पूर्व पति समेत नौ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपनी मर्जी से शादी की थी, जिसके बाद स्थानीय बुजुर्गों की पंचायत के आदेश पर उसे मार डाला गया था। पाकिस्तान में ऐसे मामले आम हैं और 2024 में 405 महिलाओं की ऐसे ही हत्या हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से में एक युवती की मौत के मामले में उसके पिता और पूर्व पति सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला ऑनर किलिंग (इज्जत के नाम पर हत्या) का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सिदरा बीबी (18 वर्षीय) को रावलपिंडी शहर में कथित तौर पर स्थानीय बुजुर्गों की पंचायत के आदेश पर मार डाला गया, क्योंकि उसने अपनी मर्जी से एक लड़के से शादी कर ली थी।
पुलिस अधिकारी आफताब हुसैन ने सोमवार को बताया कि सिदरा के कुछ रिश्तेदारों ने उसके शव को दफना दिया और जमीन को समतल कर दिया, ताकि कब्र का कोई सबूत न बचे। उन्होंने बताया कि सिदरा की हत्या तकिए से मुंह दबाकर की गई थी। यह गिरफ्तारी तब हुई, जब प्रशासन ने सिदरा के शव को कब्र से निकाला और पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि हत्या से पहले उसे प्रताड़ित किया गया था।
ये भी पढ़ें: नीदरलैंड सरकार का बड़ा फैसला, इस्राइली पीएम के दो करीबी मंत्रियों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध
इस युवती की मौत की खबर के बाद पूरे पाकिस्तान में लोग आक्रोश में हैं और इसकी निंदा हो रही है। पाकिस्तान में आज भी इज्जत के नाम पर परिवार के लोग ही लड़कियों को मार देते हैं और ये बहुत आम बात बन गई है। पाकिस्तान की स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग के अनुसार, 2024 में इज्जत के नाम पर 405 महिलाओं की हत्या की गई, जबकि 2023 में यह संख्या 226 थी।
मानवाधिकार आयोग की सदस्य सादिया बुखारी ने कहा कि वास्तविक आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता है, क्योंकि ऐसे कई मामले छिपा लिए जाते हैं और दर्ज नहीं होते। इज्जत के नाम पर हत्या तब होती है, जब परिवार वालों को लगता है कि लड़की ने ऐसा कुछ किया है जिससे उनकी समाज में बदनामी हो रही है — जैसे अपनी मर्जी से शादी करना। हाल के कुछ वर्षों में ऐसे मामलों की संख्या बढ़ी है।
ये भी पढ़ें: बीजिंग में भारी बारिश का कहर, अब तक 30 की मौत; 80 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजा
इसी महीने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें दिखा कि एक युवा जोड़े को गोली मार दी गई, क्योंकि उन्होंने परिवार की मर्जी के बिना शादी कर ली थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.