{"_id":"634f051fbf0b6d3101435d39","slug":"fatf-to-decide-pakistan-fate-this-week-will-it-exit-grey-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"FATF: इस हफ्ते एफएटीएफ करेगा पाकिस्तान की किस्मत का फैसला, ग्रे सूची से बाहर होगा या नहीं?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
FATF: इस हफ्ते एफएटीएफ करेगा पाकिस्तान की किस्मत का फैसला, ग्रे सूची से बाहर होगा या नहीं?
Wed, 19 Oct 2022 02:18 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, पेरिस।
एएनआई, पेरिस।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:18 AM IST
सार
एफएटीएफ ने बताया कि टी राजा कुमार की दो साल की सिंगापुर प्रेसीडेंसी के तहत पहली एफएटीएफ प्लेनरी 20-21 अक्तूबर को होगी। पाकिस्तान मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी गतिविधियों के वित्त पोषण के लिए जून-2018 से एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में है।
विज्ञापन
एफएटीएफ (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) इस सप्ताह 20-21अक्तूबर को होने वाले सिंगापुर प्लेनरी में ग्रे सूची को लेकर पाकिस्तान की किस्मत का फैसला कर देगा। इस्लामाबाद को चार साल बाद वित्तीय निगरानी की ग्रे सूची से बाहर निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एफएटीएफ प्लेनरी 20-21 अक्तूबर को होगी
एफएटीएफ ने बताया कि टी राजा कुमार की दो साल की सिंगापुर प्रेसीडेंसी के तहत पहली एफएटीएफ प्लेनरी 20-21 अक्तूबर को होगी। पाकिस्तान मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी गतिविधियों के वित्त पोषण के लिए जून-2018 से एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में है। इस ग्रेलिस्टिंग ने इसके निर्यात-आयात और अंतरराष्ट्रीय कर्ज लेने पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।
विज्ञापन
पिछले महीने एफएटीएफ की एक टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था
वैश्विक वित्तीय निगरानी संस्था एफएटीएफ ने जून प्लेनरी में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा था, लेकिन कहा था कि सूची से हटाने का अंतिम निर्णय स्थलीय परीक्षण के बाद होगा। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक, इसके बाद सितंबर में एफएटीएफ की एक टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था। एफएटीएफ की आगामी बैठक में टीम के निष्कर्षों पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
206 सदस्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
इस सप्ताह होने वाले प्लेनरी में वैश्विक नेटवर्क और पर्यवेक्षक संगठनों के 206 सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि पेरिस में कार्यकारी समूह और प्लेनरी बैठकों में शामिल होंगे। इन सदस्यों में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक, इंटरपोल और वित्तीय खुफिया इकाइयों के एग्मोंट समूह शामिल हैं। ये प्रतिनिधि मुखौटा कंपनियों और अन्य अपारदर्शी संरचनाओं को अवैध मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल होने से रोकने के लिए लाभकारी स्वामित्व पारदर्शिता में सुधार पर मार्गदर्शन सहित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
एफएटीएफ ने बताया कि चर्चा के दौरान अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली के लिए जोखिम पेश करने के रूप में पहचाने जाने वाले क्षेत्राधिकारों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पेरिस स्थित वॉचडॉग ने कहा कि प्लेनरी के फैसलों का सारांश बैठक के समापन के बाद एफएटीएफ की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। बताया गया कि शुक्रवार 21 अक्तूबर को प्लेनरी के समाप्त होने के बाद एफएटीएफ अध्यक्ष परिणामों की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।