फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fat people may be more vulnerable to corona virus says British doctor of Indian origin Aseem Malhotra

मोटे लोगों को कोरोना वायरस से हो सकता है ज्यादा खतरा: डॉ. असीम मल्होत्रा

Sun, 03 May 2020 09:42 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 03 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Fat people may be more vulnerable to corona virus says British doctor of Indian origin Aseem Malhotra
डॉ. असीम मल्होत्रा - फोटो : Facebook

कोरोना वायरस दुनियाभर में कहर बन कर गिरा है। इस खतरनाक बीमारी से 30 लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं, दो लाख से ज्यादा लोगों की इससे मौत हो चुकी है। ऐसे में खानपान का भी कोरोना वायरस पर काफी असर पड़ता है। दरअसल भारतीय मूल के ब्रिटिश डॉक्टर डॉ. असीम मल्होत्रा ने लोगों को तुरंत अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड छोड़ने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


डॉ. असीम मल्होत्रा पेशे से कार्डियोलॉजिस्ट हैं। असीम मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले है। असीम ब्रिटेन में नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) में अपना योगदान दे रहे हैं। वह यहां कोरोना वायरस के खिलाफ फ्रंटलाइन डॉक्टरों में शामिल हैं। 
विज्ञापन


डॉ. असीम मल्होत्रा ने कहा है कि भारतीयों को तुरंत पैकेज्ड फूड छोड़ देना चाहिए। दरअसल उनका कहना है कि कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का एक बड़ा कारण कमजोर खानपान है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से मोटे लोगों को ज्यादा खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने के लिए जीवन शैली में बदलाव करने की जरूरत है, जिसके लिए वो इन दिनों लोगों को जागरुक कर रहे हैं।

डॉ. असीम ने कहा, ‘‘भारत में बीमारियों का एक बड़ा कारण लोगों की जीवनशैली है। इनमें से खासकर टाइप-2 डायबिटीज,  हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर हैं।" उन्होंने कहा कि ये तीनों ही बीमारियां कोरोना वायरस के लिए बहुत खतरनाक हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये बीमारियां खासकर वजन के ज्यादा बढ़ने के कारण होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed