फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Famous novelist JK Rowling says she is survivor of sexual assault

मशहूर उपन्यासकार जेके रोलिंग का खुलासा, 20 साल की उम्र में हुआ था यौन दुर्व्यवहार

Thu, 11 Jun 2020 03:15 PM IST
अंशुल तलमले वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 11 Jun 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Famous novelist JK Rowling says she is survivor of sexual assault
जेके रोलिंग

विज्ञापन

हैरी पॉटर श्रृंखला के उपन्यास लिखकर दुनियाभर में मशहूर हुईं ब्रिटिश लेखिका जेके रोलिंग ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। 54 वर्षीया रोलिंग की मानें तो वह खुद घरेलू अत्याचार की शिकार हुई हैं और यौन शोषण से बाल-बाल बची हैं। रोलिंग ने ट्रांसजेंडर मुद्दों पर अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों की आलोचना के जवाब में लिखे गए एक लंबे और अत्यधिक व्यक्तिगत निबंध में पहली बार घरेलू शोषण और यौन दुर्व्यवहार के अपने अनुभव का खुलासा किया है।

अपनी वेबसाइट पर बुधवार को प्रकाशित 3,600 शब्दों के एक बयान में रोलिंग ने पहले से कहीं अधिक विस्तृत वर्णन किया कि कैसे वह लैंगिक पहचान की अवधारणा के आसपास बढ़ती कड़वी और ध्रुवीकृत बहस में शामिल हो गई। रोलिंग ने लिखा कि मैं इन बातों से अब सहानुभूति नहीं बटोरना चाहती हूं, बल्कि उन महिलाओं के साथ खड़ी हूं, जिनका भी इतिहास मेरी तरह ही है।

विज्ञापन


अपने निबंध में उन्होंने लिखा कि अगर मैं 30 साल बाद पैदा होती तो शायद लिंग परिवर्तन के बारे में जरूर सोचती। नारीत्व से बचने का आकर्षण बहुत बड़ा होता। मैंने एक किशोर के रूप में गंभीर (OCD) मनोग्रसित बाध्यता विकार से संघर्ष किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी सार्वजनिक आलोचना के बाद जेके रोलिंग उस काले अतीत में चली गईं, जिसे वह शायह ही याद रखना चाहती हों। पहली बार उन्होंने सार्वजनिक तौर पर बताया कि 20 साल की उम्र के आसपास उनके साथ एक आदमी ने यौन दुर्व्यवहार किया था। वह ट्रांस महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा पर सिहर उठती हैं।

यहां से शुरू हुआ विवाद

हाल ही में डेवेक्स नाम की एक वेबसाइट पर लेख प्रकाशित हुआ था। 'Opinion: Creating a more equal post-COVID-19 world for people who menstruate.' यानी कोविड-19 के बाद एक ऐसी दुनिया का निर्माण जिसमें उन लोगों को बराबरी मिले, जिन्हें पीरियड होते हैं। इसी शीर्षक पर जेके रोलिंग ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने व्यंगात्मक लहजे में कहा था कि 'पीरियड जिनको होते हैं, उन्हें 'लोग' नहीं, 'वुमन' यानी 'औरत' कहते हैं।'

'जिन लोगों को पीरियड होते हों..निश्चित ही उन लोगों का कोई नाम होता है...कोई मेरी मदद करो....वुंबेन, विम्पंड, वूमड?'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed