फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Famous illusionist Roy Horn succumbs to coronavirus complications at 75 years in Las vegas

लास वेगस: कोरोना वायरस से प्रसिद्ध जादूगर रॉय हॉर्न की हुई मौत, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस

Sun, 10 May 2020 11:17 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 10 May 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Famous illusionist Roy Horn succumbs to coronavirus complications at 75 years in Las vegas
roy horn - फोटो : Twitter

प्रसिद्ध जादूगर रॉय हॉर्न की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। हॉर्न ने 75 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। 'सिगफ्रीड एंड रॉय' की जोड़ी दुनियाभर में लाखों लोगों को अपने जादू से अचंभा कर देती थी। हॉर्न 2003 में एक करतब को दिखाते वक्त घायल हो गए थे, इसके बाद उन्होंने लगभग संन्यास ले लिया था। 

विज्ञापन


हॉर्न ने शुक्रवार को लास वेगस के एक अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद आखिरी सांस ली। सिगफ्रीड फिशबैकर ने एक बयान में कहा कि आज दुनिया ने जादू के महान शख्सियत को खो दिया है, लेकिन मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त को खोया है। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जब हम दोनों मिले, तब से ही मैं जानता था कि मैं और रॉय साथ मिलकर दुनिया बदल देंगे। रॉय के बिना कोई सिगफ्रीड नहीं हो सकता। 

बता दें कि वह अक्तूबर 2003 में घायल हो गए थे जब मॉन्टेक नामक एक बाघ ने लास वेगस के मिराज होटल-कैसीनो में मंच पर उन पर हमला किया था। हॉर्न को अपने पालतू जानवर चीता को जादू के करतबों में शामिल करने के लिए श्रेय दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'सिगफ्रीड एंड रॉय' की जोड़ी लास वेगस में एक संस्थान बन गए, जहां उनके जादू और कलात्मकता ने लगातार भारी भीड़ को आकर्षित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed