फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Family stunned in Texas drunk driver rams BMW into house girl body found in car

USA: टेक्सास में परिवार के उड़े होश, नशे में धुत ड्राइवर ने घर में घुसा दी BMW, गाड़ी में मिला युवती का शव

Mon, 25 Dec 2023 12:49 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 12:49 AM IST
सार

इस हादसे के बाद सुआरेक परिवार घर से भागा और अधिकारियों से संपर्क साधा। इसके बाद अधिकारियों ने रोड्रिग्ज-ओलिवारेस को उसी घर के एक शयनकक्ष के अंदर बेहोश पाया, जिसके चलते पुलिस के जहन में लूटपाट के इरादों का भी शक है।

विज्ञापन
Family stunned in Texas drunk driver rams BMW into house girl body found in car
टेक्सास में घर में जा घुसी बीएमडब्ल्यू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेक्सास में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह एक बीएमडब्ल्यू कार एक परिवार के घर के यार्ड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऐसे में लोगों के होश तब उड़ गए जब देखा कि गाड़ी के अंदर एक 20 वर्षीय युवती की लाश है। साथ ही ड्राइवर भी नशे में धुत्त मिला था।  
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार गाड़ी के चालक की पहचान डेनिअल एलेक्जेंडर रोड्रिग्यूज के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि उसकी गाड़ी अचानक से एक पुलिया से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीएमडब्ल्यू हवा में उछल गई और ये भयावह पूरा दृश्य कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। 
विज्ञापन


लूटपाट के इरादों का भी है शक
इस हादसे के बाद सुआरेक परिवार घर से भागा और अधिकारियों से संपर्क साधा। इसके बाद अधिकारियों ने रोड्रिग्ज-ओलिवारेस को उसी घर के एक शयनकक्ष के अंदर बेहोश पाया, जिसके चलते पुलिस के जहन में लूटपाट के इरादों का भी शक है। वहीं, इस अफरा-तफरी के बीच, अधिकारियों ने न केवल नशे में धुत ड्राइवर को बल्कि 20 साल की एक युवती को भी क्षतिग्रस्त बीएमडब्ल्यू के अंदर मृत पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने इस घटना पर हैरानी व्यक्त की। फ्यूएंटेस ने बताया कि कैसे ड्राइवर दुर्घटना के वक्त गाड़ी की दूसरी तरफ खाई से नीचे तक कूद गया जो कि वह सचमुच बहुत खतरनाक था।


हत्या के भी पुलिस लगा रही कयास
हैरिस काउंटी शेरिफ कार्यालय के सार्जेंट बॉन्डुरेंट ने त्रासदी की रोकथाम पर जोर देते हुए कहा, 'नशे में गाड़ी चलाने का कोई कारण नहीं है। यह 2023 है 2024 आने को है और हमारे पास उबर की सुविधा या लिफ्ट मांगने का भी विकल्प है। फिलहाल, इस मामले में आरोपी चालक रोड्रिग्ज-ओलिवारेस पर नशे में युवती की हत्या का आरोप लगाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed