फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   family of Saudi Arab Journalist Jamal Khashoggi pardoned his murderers

सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी के बेटे ने पिता के कातिलों को किया माफ

Fri, 22 May 2020 07:59 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 22 May 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
family of Saudi Arab Journalist Jamal Khashoggi pardoned his murderers
जमाल खशोगी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी के बेटे सलाहा खशोगी ने शुक्रवार को अपने पिता के कातिलों को माफ करने का एलान किया। इस मामले में मौत की सजा पाए पांच लोगों को अब सजा में कुछ ढील दी जा सकती है, हालांकि अभी इस पर संशय बरकरार है। खशोगी के परिवार ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की कि उन्होंने कातिलों को माफ कर दिया है। सलाहा ने पिता की हत्या के दोषी पांच सरकारी एजेंटों को कानूनी तौर पर माफी दी है। इन पांचों को फांसी की सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन

 
सलाहा ने ट्विटर पर लिखा, 'हम शहीद जमाल खशोगी के बेटे, हम उन लोगों को माफ करने का एलान करते हैं, जिन्होंने हमारे पिता को मार दिया।' बता दें कि तुर्की के सऊदी दूतावास में पत्रकार खशोगी की दो अक्तूबर 2018 को हत्या कर दी गई थी जिसकी उंगली सीधे क्राउन प्रिंस मोहम्मब बिन सलमान पर उठी थी। हत्याकांड में 11 लोग दोषी पाए गए थे, जिनमें से पांच को फांसी की सजा सुनाई गई थी। कभी सऊदी के शाही परिवार का हिस्सा रहे जमाल खशोगी उसी के आलोचक हो गए थे। 

विज्ञापन

इस्तांबुल की राजधानी में स्थित सऊदी के दूतावास में हुई थी हत्या

सऊदी अरब के जाने-माने पत्रकार और क्राउन प्रिंस के आलोचक जमाल खशोगी जो अक्तूबर 2018 को तुर्की की राजधानी इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के दूतावास गए थे। यहां वह अपनी मंगेतर हैटिस कैंगिज से शादी करने के लिए कुछ कागजी कार्रवाई करने गए थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। इस मामले में सऊदी ने पहले यह कहा था कि वह दूतावास से जिंदा बाहर निकले थे लेकिन बाद में माना था कि उनकी हत्या कर दी गई थी और 11 लोगों पर इसका आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाशिंगटन पोस्ट ने प्रकाशित किया था खशोगी का अंतिम कॉलम

वाशिंगटन पोस्ट ने खशोगी का अंतिम कॉलम प्रकाशित किया था। इसमें खशोगी ने लिखा, ‘अरब जगत एक प्रकार से अपनी ही बनाई लोहे की दीवार का सामना कर रहा है जो किसी बाहरी ने नहीं बल्कि सत्ता की लालसा रखने वाली आंतरिक ताकतों ने बनाई है। अरब जगत को पुराने अंतरराष्ट्रीय मीडिया के नए संस्करण की आवश्यकता है ताकि नागरिकों को वैश्विक घटनाक्रमों की जानकारी मिल सके। हमें अरब की आवाजों को मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed