फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British MP Bob Blackman Said There is no democracy in Pakistan, the army is running the government

UK: 'पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं सेना चला रही सरकार', ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने पड़ोसी को दिखाया आईना

Wed, 04 Jun 2025 06:13 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 06:13 AM IST
सार

ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने पाकिस्तान को असफल राष्ट्र बताते हुए कहा कि वहां लोकतंत्र नहीं, सेना राज कर रही है। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के अवैध कब्जे को खत्म करने की मांग की और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मदद रोकने की बात भी कही।

विज्ञापन
British MP Bob Blackman Said There is no democracy in Pakistan, the army is running the government
ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने मंगलवार को पाकिस्तान को एक असफल राष्ट्र करार देते हुए उस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि पाकिस्तान में असल में सत्ता किसके पास है, लोकतंत्र के प्रतिनिधियों के या फिर सेना के जनरलों के? लंदन में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद ब्लैकमैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

विज्ञापन


भारतीय क्षेत्र में आतंकवाद फैलाने का आरोप
बॉब ब्लैकमैने ने कहा कि पाकिस्तान पर भारतीय क्षेत्र में आतंकवाद को प्रोत्साहित करने और जम्मू-कश्मीर के अवैध कब्जे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक असफल राज्य है। वहां लोकतंत्र नहीं है। वहां की सेना लोगों पर राज कर रही है और भारत की संप्रभुता में दखल दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 1947 में जैसा तय हुआ था, उसी अनुरूप पूरा जम्मू-कश्मीर भारत के अधीन होना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- UK: ब्रिटिश सांसदों ने पाकिस्तान को मिलने वाली मदद पर जताई चिंता, आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सहायता पर उठाया सवाल
साथ ही सांसद ने पाकिस्तान को मिलने वाली अंतरराष्ट्रीय सहायता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह पैसा देश के विकास या पोलियो जैसी बीमारियों से लड़ने में खर्च होना चाहिए न कि चीन से हथियार खरीदकर भारत पर आतंकी हमले करने में।


ये भी पढ़ें:- Elon Musk and Trump: एलन मस्क ने ट्रंप के टैक्स और खर्च बिल को बताया घिनौना अभिशाप, व्हाइट हाउस ने किया बचाव

अन्य ब्रिटिश नेताओं ने भी की पाकिस्तान की आलोचना
गौरतलब है कि बैठक में हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड करण बिलिमोरिया और पूर्व सांसद शैलेश वारा समेत अन्य ब्रिटिश नेताओं ने भी पाकिस्तान की आलोचना करते हुए भारत के रुख का समर्थन किया। उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और भारत के साथ सुरक्षा, व्यापार और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में रिश्ते मजबूत करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed