फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fact Check : crows attack in saudi arabia after locust attack in india, Old Video From Texas Shared as Black Bird Attack in Saudi Arabia

Fact Check : क्या सऊदी अरब में कौओं ने वाकई लोगों पर हमला किया?

Sun, 31 May 2020 02:52 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 31 May 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
Fact Check : crows attack in saudi arabia after locust attack in india, Old Video From Texas Shared as Black Bird Attack in Saudi Arabia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता है। इन दिनों भारत में टिड्डी दल के हमले के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी तरह एक वीडियो सऊदी अरब में कौओं का हमला बताकर वायरल किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि यह दावा कितना सच है...

विज्ञापन


क्या है दावा
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को साझा करते हुए लोग दुनिया के खत्म होने की ओर इशारा कर रहे हैं। दावा यहां तक किया जा रहा है कि भारत में टिड्डियों के हमले के बाद सऊदी अरब में कौओं के झुंड ने हमला बोला है।
विज्ञापन


क्या है वीडियो में
यह वीडियो एक कार में बैठी महिला ने बनाया है। वीडियो में दिखाई देता है कि आसमान में कई सारे कौए उड़ रहे हैं, जबकि बहुत से कारों पर या फिर जमीन पर बैठे हैं। हालांकि ये पक्षी इंसानों पर हमला करने जैसा कुछ नहीं कर रहे हैं। जबकि ट्विटर पर अतानू अधिकारी नाम के उपयोगकर्ता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि सऊदी अरब में कौए ग्राहकों को सुपर मार्केट के बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। क्या यह दुनिया के अंत की शुरुआत है?
विज्ञापन
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गाड़ियों पर बैठे कौओं को आप देख सकते हैं।

क्या है इस वीडियो का सच
इस वीडियो की सच्चाई के बारे में पता करने पर जानकारी मिली कि यह वीडियो असल में सऊदी अरब का नहीं है। यह वीडियो दिसंबर 2016 में बनाया गया है। इसे एक विदेशी वेबसाइट ने सबसे पहले इंटरनेट पर अपलोड किया था। यह भी पता चला कि टेक्सास में एक सुपर मार्केट के सामने शाम के वक्त कौओं का झुंड इकट्ठा हो गया था। उसी समय यह वीडियो बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed