{"_id":"5d7dd21f8ebc3e93b532b92c","slug":"facebook-suspends-anti-violence-whatsapp-hotlines-of-hong-kong-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक ने हांगकांग पुलिस की हिंसा विरोधी व्हाट्सएप हॉटलाइन को किया निलंबित","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
फेसबुक ने हांगकांग पुलिस की हिंसा विरोधी व्हाट्सएप हॉटलाइन को किया निलंबित
Sun, 15 Sep 2019 11:51 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने हांग कांग पुलिस की 10 हिंसा विरोधी व्हाट्सएप हॉटलाइन को निलंबित कर दिया है, जिनका उपयोग हांग कांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों की खुफिया जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
हॉटलाइन का प्रयोग अपने सदस्यों द्वारा साझा किए गए फोटो और वीडियो को देखकर प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों की खुफिया जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता था।
विज्ञापन
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अनुसार हॉटलाइन के लॉन्च के 72 घंटे बाद ही फेसबुक ने सक्रियता दिखाई और इन हॉटलाइन को इस आधार पर निलंबित कर दिया कि इस मैसेंजर ऐप का प्रयोग केवल निजी मैसेजिंग के लिए था।
विज्ञापन
फेसबुक के प्रवक्ता द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि ऐप के उपयोग की शर्तों में कहा गया है कि जब तक कंपनी द्वारा ऐप के गैर-व्यक्तिगत उपयोग का अधिकार नहीं दिया जाता है, तब तक ऐप के सेवाओं का किसी भी गैर-व्यक्तिगत उपयोग के लिए अनुमति नहीं है।
बयान में कहा गया है कि व्हाट्सएप मुख्य रूप से निजी मैसेजिंग के लिए बनाया गया है और हम बल्क और ऑटोमेटेड मैसेजिंग को रोकने के लिए कार्रवाई करते हैं।
हालांकि पुलिस ने कहा है कि उसने शुक्रवार को खुद ही हॉटलाइन को निलंबित करने का फैसला किया क्योंकि इसे मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को पता चला कि कुछ हॉटलाइन मंगलवार की शुरुआत में ही डाउन मिलीं थीं और पुलिस ने उन्हें शुक्रवार सुबह तक पूरी तरह से निष्क्रिय पाया।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि हॉटलाइन से एक ही बार बड़ी मात्रा में जानकारियां मिल रही थी और इन जानकारियों पर सभी की अलग-अलग राय थी इसलिए पुलिस ने इन हॉटलाइन को निलंबित करने का फैसला किया।