GTA 6 बना मुसीबत: प्लेस्टेशन और एक्सबॉक्स के क्रैश होने की बढ़ी शिकायतें, क्या गेम के वजह से फेल हो रहे कंसोल?
- GTA 6 की रिलीज के बाद कुछ Xbox कंसोल में ओवरहीटिंग और अचानक बंद होने की शिकायतें सामने आई हैं।
- सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि टेक्नीशियन वर्कशॉप में खराब Xbox की संख्या बढ़ रही है।
- हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट और सोनी ने गेम को हार्डवेयर खराबी की वजह नहीं माना है।

विस्तार
GTA 6 को इस महीने PS5 और Xbox Series X/S के लिए रिलीज किया गया था। जहां एक तरफ क्रिटिक्स और गेमर्स इस शानदार ओपन-वर्ल्ड गेम की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यह गेम कई यूजर्स के महंगे गेमिंग कंसोल के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, GTA 6 के रिलीज के बाद प्लेस्टेशन 5 (PS5), Xbox Series X और Xbox Series S कंसोल्स में अचानक खराब होने या बंद होने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
रिपेयर शॉप्स पर बढ़ी खराब Xbox कंसोल्स की संख्या
पोलैंड के एक कंसोल रिपेयर टेक्नीशियन ने खुलासा किया है कि GTA 6 के लॉन्च के बाद से उनकी वर्कशॉप में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की दिक्कतों के साथ आने वाले Xbox कंसोल्स की संख्या में अचानक उछाल आया है। टेक्नीशियन के अनुसार, पोलैंड में प्लेस्टेशन के मुकाबले Xbox कंसोल काफी कम इस्तेमाल होते हैं, लेकिन इसके बावजूद रोजाना रिपेयर के लिए आने वाले 10 में से करीब 2 कंसोल Xbox के हैं। गेम के लॉन्च से पहले पूरे महीने में मुश्किल से 10 Xbox ही रिपेयर के लिए आते थे।
गेमर्स को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है?
- टेक्नीशियन और रेडिट (Reddit) पर मौजूद कई यूजर्स ने कंसोल में आ रही गंभीर समस्याओं के बारे में बताया है। इनमें गेम खेलते समय कंसोल का गर्म होना, अचानक बंद हो जाना, बूट न होना और अपडेट इंस्टॉल करने में परेशानी शामिल है।
- कुछ कंसोल अपडेट के बाद धीमे हो रहे हैं, जबकि कई में गेम खेलते समय फ्रीज होने की शिकायत है। एक Xbox Series X के मामले में बताया गया कि कंसोल GTA 6 खेलने के कुछ दिनों बाद ठीक से बूट होना बंद हो गया। कंसोल चालू तो होता है, लेकिन स्क्रीन पर कोई आउटपुट नहीं दिखता। इसके बाद फैन भी बंद हो जाता है और कंसोल खुद ही शटडाउन हो जाता है।
- हालांकि, रिपेयर टेक्नीशियन अभी इन सभी समस्याओं के पीछे की किसी खास वजह को नहीं ढूंढ पाए हैं। ओवरहीटिंग को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन हार्डवेयर खराबी का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
PS5 में भी पहले सामने आई थीं खराबी की शिकायतें
- Xbox से जुड़ी इन रिपोर्ट्स से पहले PS5 यूजर्स ने भी GTA 6 खेलते समय कंसोल अचानक बंद होने की शिकायतें की थीं। उसी रिपेयर टेक्नीशियन ने कुछ PS5 कंसोल में गेम खेलते समय शटडाउन होने की समस्या का जिक्र किया था।
- एक PS5 के इवेंट लॉग में 40 Main SoC Access Errors, सात APU VRM Power Fail और सात SSD Controller Watchdog Error दर्ज होने की बात कही गई थी। टेक्नीशियन ने कुछ मामलों में कंसोल के लिक्विड मेटल से जुड़ी समस्या को संभावित वजह बताया था।
- इसके अलावा, कई गेमर्स ने गेम क्रैश होने और GTA 6 का वापस कंसोल डैशबोर्ड पर पहुंच जाने की शिकायत भी की है। रॉकस्टार ने 23 नवंबर को इन समस्याओं में से कुछ को ठीक करने के लिए अपडेट जारी किया था, लेकिन इसके बाद भी कुछ प्लेयर्स को क्रैश की समस्या का सामना करना पड़ा।
Microsoft और Sony ने साधी चुप्पी
फिलहाल न तो माइक्रोसॉफ्ट और न ही सोनी ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की है कि GTA 6 की वजह से कंसोल का हार्डवेयर खराब हो रहा है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह बेहद हैवी गेम उन पुराने कंसोल्स की कमजोरियों को उजागर कर रहा है, जिनका कूलिंग सिस्टम पहले से कमजोर है या जिनमें धूल जमा हो चुकी है। ऐसे में फिलहाल GTA 6 को कंसोल खराब होने की वजह मान लेना जल्दबाजी होगी।
- एचपी ओमिनीबुक अल्ट्रा 16 लॉन्च: 128GB रैम और OLED टचस्क्रीन से लैस, एआई डेवलपर्स के लिए है खास, जानें कीमत
- एपल की प्राइवेसी से परेशान ऑल्टमैन: अब बना रहे खुद का AI डिवाइस, ग्राहकों से डेटा क्यों जुटाना चाहती है कंपनी?
- व्हाट्सएप जल्द लॉन्च करेगा ई-सिम फीचर: विदेश में बिना लोकल सिम चलेगा इंटरनेट, एप से खरीद सकेंगे डेटा प्लान
- ओपनएआई का बड़ा बदलाव: अब पहले ही खत्म हो सकती है चैटजीपीटी प्रो की यूज लिमिट, नए नियम से किसे होगा नुकसान?