फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook stopped live streaming of Pakistan Broadcasting Corporation on Kashmir

फेसबुक ने दिया पाक को झटका, कश्मीर पर पीबीसी की लाइव स्ट्रीमिंग पर लगाई रोक

Tue, 31 Dec 2019 04:48 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 31 Dec 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
Facebook stopped live streaming of Pakistan Broadcasting Corporation on Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित न्यूज बुलेटिन के लिए पाकिस्तान के सरकारी प्रसारणकर्ता पाकिस्तान प्रसारण निगम (पीबीसी) की लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक लगा दी। यह दावा सोमवार को पीबीसी ने किया। उसने यह भी कहा कि इसके चलते रेडियो पाकिस्तान के बुलेटिनों पर भी असर पड़ा है। 

विज्ञापन


रेडियो पाकिस्तान के बुलेटिनों की लाइव स्ट्रीमिंग जारी रखने के लिए यूट्यूब पर अस्थायी व्यवस्था की गई है। रेडियो पाकिस्तान ने अपनी रिपोर्ट में सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक से मिले पूर्व चेतावनी संदेशों के स्क्रीनशॉट शामिल किए हैं, जिसमें सार्वजनिक प्रसारक को खतरनाक व्यक्तियों और संगठनों पर मानकों के उल्लंघन पर चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


यह पोस्ट विशेष रूप से जुलाई में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की मौत के दिन और मई में इसके कमांडर जाकिर मूसा की मौत के बाद लगाए गए कर्फ्यू से संबंधित समाचारों को लेकर थे। रेडियो पाकिस्तान ने कहा कि फेसबुक प्रशासन ने कश्मीर में सैन्य उत्पीड़न, कर्फ्यू और दमन के खिलाफ उठ रही आवाजों से संबंधित पीबीसी न्यूज बुलेटिनों की लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार की मुख्य प्रवक्ता फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि फेसबुक द्वारा रोक लगाया जाना मानवाधिकारों का उल्लंघन है। सरकार रेडियो पाकिस्तान की खबरों को फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की बहाली के प्रयास करेगी।  


फेसबुक द्वारा नवंबर में जारी की गई पारदर्शिता रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से जुलाई 2019 के बीच वैश्विक स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिबंधित की गई कुल 17807 सामग्री (कंटेंट) में से 31 फीसदी पाकिस्तान से थी। फेसबुक ने 2019 की पहली छमाही के दौरान पाकिस्तान की कुल 5690 सामग्रियों पर प्रतिबंध लगाया। इससे पहले 2018 की दूसरी छमाही के दौरान पाकिस्तान की 4174 सामग्री पर प्रतिबंध लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed