फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook post stir in Sri Lanka, Mosques attack, Curfew imposed

श्रीलंका में फेसबुक पोस्ट से बवाल, मस्जिदों पर हमले, लगाया कर्फ्यू

Mon, 13 May 2019 06:03 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 13 May 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
Facebook post stir in Sri Lanka, Mosques attack, Curfew imposed
घटना की सांकेतिक तस्वीर

श्रीलंका में पिछले महीने ईस्टर पर चर्च और पांच सितारा होटलों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमलों के बाद से स्थिति सामान्य नहीं हुई है। रविवार को श्रीलंका के पश्चिमी तटीय शहर चिला में एक फेसबुक पोस्ट को लेकर तनाव बढ़ गया। पोस्ट पर मचे बवाल के बाद शहर में कई मस्जिदों और मुस्लिम समुदाय की दुकानों पर पथराव किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है।  

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता रूआन गुनासेकरा ने बताया कि अब हालात काबू में है। एहतियात के तौर पर चिला इलाके में सोमवार सुबह 4 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है। जिसमें एक फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘हमें रुलाना काफी मुश्किल है।’ यह पोस्ट स्थानीय भाषा में लिखी गई थी। इसके बाद मुस्लिम नाम वाले एक यूजर ने जवाब में लिखा, ‘ज्यादा हंसो मत, एक दिन तुम रोने वाले हो।’ प्रशासन का कहना है कि उसने फेसबुक यूजर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान 38 साल के अब्दुल हमीद मोहम्मद हसमार के रूप में हुई है, जो चिला के उस इलाके में रहता है, जहां ईसाई समुदाय के लोगों की संख्या ज्यादा है। नाराज भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


एक स्थानीय मुस्लिम युवक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि फेसबुक पोस्ट को लेकर कुछ लोगों ने कई मस्जिदों और दुकान पर पथराव किया। अब स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हमें रात का डर है। युवक के मुताबिक, एक मस्जिद में काफी तोड़फोड़ हुई है। एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मुस्लिमों की दुकानों पर पथराव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले चर्च, लोगों ने की सामूहिक प्रार्थना

ईस्टर पर हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद रविवार को कैथोलिक गिरजाघरों में पहली बार सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान गिरजाघरों के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। इतना ही नहीं, गिरजाघरों में जाने वाले हर व्यक्ति का पहचान पत्र देखा जा रहा था और उनकी तलाशी भी ली जा रही थी। 21 अप्रैल को तीन चर्चों और तीन होटलों पर हुए हमलों में 11 भारतीयों समेत 253 लोगों की मौत हुई थी। 500 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इन हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed