फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›    Facebook Messenger app will be more secure than ever before

पहले से अधिक सुरक्षित हो जाएगा फेसबुक मैसेंजर एप, यूजर्स की प्राइवेसी से नहीं होगा समझौता 

Fri, 08 Mar 2019 03:26 AM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 08 Mar 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
 Facebook Messenger app will be more secure than ever before
फेसबुक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोपनीयता और यूजर्स की सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच सोशल मीडिया के दिग्गज प्लेटफॉर्म फेसबुक ने इसे और भी अधिक सुरक्षित बनाने  की दिशा में एक कदम उठाया है। कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि फेसबुक इस तरीके की मैसेजिंग सेवा शुरू करेगी जो पूरी तरह इनक्रिप्टेड होगी। 

विज्ञापन


इसमें इस तरह की सुरक्षा दी जाएगी कि यूजर्स की बातचीत को फेसबुक भी नहीं पढ़ सकेगा। इससे यूजर्स की जानकारियों की गोपनीयता को सुरक्षित रखने वाली मैसेजिंग सेवा को एकदम सुरक्षित रखा जा सकेगा। इसमें कॉल्स, वीडियो चैट, ग्रुप, स्टोरीज, बिजनेस, पेंमेंट, कॉमर्स आदि जोड़कर हम इसे एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाएंगे, जिसमें कई सारी निजी सुविधाएं होंगी। 
विज्ञापन


फर्जी खबरों पर लगाम लगाएगी यूट्यूब

यूट्यूब फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के और लोगों तक सही खबरें पहुंचाने के लिए उससे संबंधित वीडियो के साथ ‘सूचना पैनल’ दिखाने की शुरुआत कर रही है। यूट्यूब ने फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए इसकी शुरुआत की है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘यूट्यूब पर बेहतर खबरों के लिए ये हमारे प्रयासों के तहत हम सूचना पैनल का विस्तार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे किसी वीडियो को पात्र चैनल की सामग्री से मिलाकर उसके सही व गलत होने के बारे में जाना जा सकेगा। कंपनी ने कहा कि जब कोई भी उपभोक्ता हिंदी या अंग्रेजी में किसी खबर से संबंधित प्रमाणिकता को जांचना चाहेगा तब सूचना पैनल उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed