फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook lifts block on pro-Biden ad, citing enforcement error

फेसबुक ने बिडेन समर्थित पोस्ट पर लगे प्रतिबंध को हटाया, कंपनी ने कहा- ये गलती से हुआ

Tue, 01 Sep 2020 12:56 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 01 Sep 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Facebook lifts block on pro-Biden ad, citing enforcement error
facebook

फेसबुक ने सोमवार को कहा कि इसने 'डेमोक्रेटिक राजनीतिक एक्शन कमेटी प्रायोरिटीज यूएसए' द्वारा प्रस्तुत बिडेन समर्थक विज्ञापन को ब्लॉक करके गलती की थी, क्योंकि उसे लगा कि यह वीडियो उसकी सनसनीखेज सामग्री के खिलाफ बनाई गई नीति का उल्लंघन कर रहा था। कंपनी ने बाद में इस वीडियो पर लगे ब्लॉक प्रतिबंध को हटा लिया। 

विज्ञापन


कंपनी के एक प्रवक्ता ने इस गलती को 'प्रवर्तन त्रुटि' बताया और कहा कि फेसबुक ने इस विज्ञापन को मंजूरी इसलिए नहीं दी थी क्योंकि इस वीडियो में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओबामाकेयर को समाप्त करने की धमकी देते हुए क्लिप थी। वहीं, इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन की भी एक क्लिप थी, जिसमें वह उन्हें ऐसा करने की चुनौती देते हुए दिख रहे थे। 
विज्ञापन



प्रोयोरिटीज यूएसए के रणनीतिकार जोश श्वरीन द्वारा फेसबुक की तरफ से भेजे गए अस्वीकृति नोटिस के स्क्रीनशॉट के अनुसार, फेसबुक ने चौंकाने वाली, सनसनीखेज, भड़काऊ या अत्यधिक हिंसक सामग्री वाले विज्ञापनों के खिलाफ अपनी नीति का हवाला देते हुए इस पोस्ट को ब्लॉक किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक भाषणों को लेकर अपने प्लेटफॉर्म पर रोक लगाने के लिए बनाई गई नीति को लेकर फेसबुक की खासा आलोचना होती रही है। वहीं, राजनीतिक लोगों की पोस्ट को बिना फैक्ट चेक किए छूट दिए जाने पर इसकी आलोचना हुई है।  


इसने पीएसी जैसे बाहरी समूहों के लिए कड़े नियम बनाए हैं। इससे पहले इसने रिपब्लिकन पीएसी को विज्ञापन पोस्ट करने से रोक दिया था, क्योंकि कंपनी की फैक्ट चेक टीम ने पीएसी द्वारा किए गए पोस्ट को भ्रामक बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed