फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Face masks will become personal choice as UK lifts lockdown on July 19

ब्रिटेन: लॉकडाउन खत्म होने के बाद फेस मास्क लगाना होगा व्यक्तिगत पसंद

Mon, 05 Jul 2021 03:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Jul 2021 03:23 AM IST
सार

ब्रिटिश मीडिया में दावा किया जा रहा है कि 19 जुलाई को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मास्क पहनने की अनिवार्यता को भी खत्म कर देंगे।

विज्ञापन
Face masks will become personal choice as UK lifts lockdown on July 19
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Twitter

विस्तार

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन से जुड़ी सभी पाबंदियों को जल्द ही हटा लिया जाएगा। ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्री रॉबर्ट जेनरिक ने रविवार को कहा कि आगामी सप्ताह में लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही हम मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म करने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमें अब एक अलग दौर में जाना होगा जहां, हम वायरस के साथ रहना सीखते हैं, हम सावधानी बरतते हैं और इसके साथ ही हमें व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी लेनी होगी।
विज्ञापन


ब्रिटिश मीडिया में दावा किया जा रहा है कि 19 जुलाई को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मास्क पहनने की अनिवार्यता को भी खत्म कर देंगे।

हालांकि, स्वेच्छा से पहनने वालों पर कोई रोक नहीं होगी। लोगों को सावधानी बरतने के लिए सरकार समय-समय पर मार्गदर्शन जारी करेगा। लेकिन, सभी उपाय सख्ती से नहीं पालन करवाए जाएंगे। ये स्वैच्छिक होंगे और कानूनी रूप से लागू नहीं किए जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्रिटेन में बूस्टर टीका लगाने की तैयारी
ब्रिटिश सरकार कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुकी अपनी संवेदनशील आबादी को सितंबर से बूस्टर टीका लगाने की तैयारी कर रही है। इससे आगामी सर्दी के सीजन से पहले कोरोना वायरस के नए स्वरूपों के खिलाफ सुरक्षा बरकरार रखी जा सकेगी। 

बीबीसी की खबर के मुताबिक, ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने कोविड टीका बूस्टर कार्यक्रम की योजना बनाने की मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल मंत्री साजिद जावेद ने कहा कि मंत्री सितंबर से कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए एनएचएस के साथ काम कर रहे हैं। हमारा पहला कोविड-19 टीकाकरण अभियान देश में आजादी बहाल कर रहा है और हमारा बूस्टर कार्यक्रम इस आजादी की रक्षा करेगा।


संयुक्त समिति से मिली अंतरिम सलाह यह है कि बूस्टर से कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी और सर्दियां आने से पहले कोरोना वायरस के लिहाज से संवेदनशील लोगों की संक्रमण के नए स्वरूपों से रक्षा में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed