{"_id":"62ba4ad5fdc58150a74b7e66","slug":"eyewear-mogul-leonardo-del-vecchio-dies-at-87","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leonardo Del Vecchio: दुनिया में चश्मे को फैशन बनाने वाले डेल वेकियो नहीं रहे, बचपन से ही थी कारोबार में दिलचस्पी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Leonardo Del Vecchio: दुनिया में चश्मे को फैशन बनाने वाले डेल वेकियो नहीं रहे, बचपन से ही थी कारोबार में दिलचस्पी
Tue, 28 Jun 2022 05:57 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रोम।
एजेंसी, रोम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 28 Jun 2022 05:57 AM IST
सार
गरीबी में जन्मे, अनाथालय में पले और बने इटली के सबसे अमीर लोगों में एक डेल वेकियो 27.3 अरब डॉलर की संपत्ति फोर्ब्स के मुताबिक, 2022 में वेकियो की संपत्ति करीब 27.3 अरब डॉलर आंकी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली की सबसे अमीर शख्सियतों में से एक लियोनार्डो डेल वेकियो (87) का सोमवार को निधन हो गया। मिलान में बेहद गरीब परिवार में जन्मे, वेकियो का बचपन अनाथालय में गुजरा। कम उम्र से ही वह लेंस बेचने से लेकर तमाम दूसरे फुटकर काम करने लगे। अपनी लगन व मेहनत से वेकियो इटली के सबसे सफल कारोबारियों में शुमार हुए।
विज्ञापन
1980 के दशक में उन्होंने चश्मा बनाना शुरू किया, अपनी बाजीगरी से इसे एक दिलचस्प व बेशकीमती फैशन एक्सेसरी में बदल दिया।मिलान में 22 मई, 1935 को जन्मे वेकियो ने 1961 में कंपनी लक्सोटिका बनाई, जो लेंसों की आपूर्ति करती थी। इसके बाद वेकियो ने खुद लेंस बनाना शुरू किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
मशहूर फैशन ब्रांड जियोर्जियो अरमानी के साथ उन्होंने चश्मे बनाने शुरू किए। अरमानी के बाद कई मशहूर फैशन ब्रांडों के साथ साझेदारी कर चश्मों का कारोबार पूरे यूरोप में फैलाया। रे-बैन, पर्सोल और ओकले जैसे ब्रांडों का अधिग्रहण किया।
विज्ञापन
गरीबी में जन्मे, अनाथालय में पले और बने इटली के सबसे अमीर लोगों में एक 27.3 अरब डॉलर की संपत्ति फोर्ब्स के मुताबिक, 2022 में वेकियो की संपत्ति करीब 27.3 अरब डॉलर आंकी गई। उनकी कंपनी के मुताबिक, वेकियो का मिलान के सैन रैफेल अस्पताल में निधन हो गया।
लेंस उत्पादन में एकछत्र राज लेंसक्राफ्टर, सनग्लास हट जैसी कंपनियों को खरीदकर लक्सोटिका सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ी। वहीं, 2018 में फ्रांस की एस्सिलोर में लक्सोटिका के विलय के बाद लेंस उत्पादक एस्सिलोरलक्सोटिका कंपनी के अध्यक्ष बने। इससे यूरोप में लेंस उत्पादन पर उनका एकछत्र राज हो गया।