{"_id":"60b192b42d0a014fda610910","slug":"external-director-will-join-gates-foundation","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकरार: गेट्स फाउंडेशन में बदलाव के संकेत, जुड़ेंगे बाहरी निदेशक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तकरार: गेट्स फाउंडेशन में बदलाव के संकेत, जुड़ेंगे बाहरी निदेशक
Sat, 29 May 2021 06:32 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 29 May 2021 06:32 AM IST
विज्ञापन
Bill Gates and Melinda
- फोटो : facebook/ONE Liberia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स द्वारा तलाक की घोषणा के बाद उनके फाउंडेशन में भी बदलाव के संकेत मिले हैं। हालांकि, अलग होने का एलान करते समय उन्होंने कहा था कि 50 अरब डॉलर वाले गेट्स फाउंडेशन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क सुजमैन ने अब कर्मचारियों से कहा है कि वह फाउंडेशन के दीर्घकालिक स्थायित्व को मजबूत करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, मैं बिल और मेलिंडा के साथ सक्रिय रूप से चर्चा कर रहा हूं कि वह दोनों और वॉरेन बफेट मिलकर क्या कदम उठा सकते हैं। अरबपति बफेट फाउंडेशन के बोर्ड के तीसरे सदस्य हैं।
विज्ञापन
हालांकि, सुजमैन का कहना है कि अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है और बिल-मेलिंडा ने फाउंडेशन के लिए एक साथ काम करने को लेकर दोबारा प्रतिबद्धता जाहिर की है।
बाहरी निदेशक लाने पर विचार
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने लिखा है कि फाउंडेशन में बाहरी निदेशकों को लाने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल इसमें बिल-मेलिंडा , फ्रेंच गेट्स और बफेट के रूप में तीन ट्रस्टी ही हैं।
ज्यादा सदस्यों से बोर्ड होगा लोकतांत्रिक
फिलैन्थ्रॉपी के इतिहासकार मरिबेल मूर ने कहा, बोर्ड से ज्यादा लोगों का जुड़ना इसकी निर्णय प्रक्रिया को लोकतांत्रिक बनाएगा। तीन लोगों का बोर्ड बहुत छोटा है।
साथ काम करने को लेकर सवाल
बिल के अन्य स्त्रियों से संबंध की खबरें आने के बाद उनका परोपकारी व्यक्तित्व सवालों में घिर गया है। लोग पूछ रहे हैं, क्या यह जोड़ा गेट्स फाउंडेशन का संचालन बाधित किए बिना काम कर सकता है।