फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   External Affairs Minister S Jaishankar said Ukraine conflict does not serve the interests of anybody

Australia: जयशंकर-पेनी वोंग ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, यूक्रेन संघर्ष किसी के हितों की पूर्ति नहीं करता

Mon, 10 Oct 2022 11:22 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कैनबरा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 11:22 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ आगामी मसौदा प्रस्ताव पर भारत के वोट की पहले से भविष्यवाणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
External Affairs Minister S Jaishankar said Ukraine conflict does not serve the interests of anybody
एस जयशंकर। - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन संघर्ष किसी के हितों की पूर्ति नहीं करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ऐसी शत्रुता के खिलाफ है क्योंकि इसका दुनिया भर में हर किसी पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ आगामी मसौदा प्रस्ताव पर भारत के वोट की पहले से भविष्यवाणी करने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा में रुस-यूक्रेन के मसले पर भारत के रुख के बारे में पूछे जाने पर एस जयशंकर ने कहा विवेक और नीति के मामले में हम अपने वोटों की पहले से भविष्यवाणी नहीं करते हैं। हम यूक्रेन में संघर्ष के खिलाफ बहुत स्पष्ट रूप से रहे हैं। युद्ध किसी के हितों की रक्षा नहीं करता है। पहली बार देख रहे हैं कि इसने निम्न-आय वाले देशों को कितना प्रभावित किया है, ईंधन, भोजन और उर्वरकों के मामले में वो जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन में कह चुके है कि यह युद्ध का युग नहीं है। किसी भी कोने में होने वाले युद्ध का असर दुनिया भर में हर किसी पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में यूक्रेन के चार क्षेत्रों को जोड़ने के लिए संधियों पर हस्ताक्षर किए, यह कहते हुए कि वे अब उनके देश का हिस्सा हैं। भारत ने इस महीने की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पेश किए गए प्रस्ताव पर भाग नहीं लिया था, जिसमें रूस के अवैध जनमत संग्रह और चार यूक्रेनी क्षेत्रों पर कब्जा करने की निंदा की गई थी और बातचीत की वापसी के लिए रास्ते खोजने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए हिंसा को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया था। भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है। हालांकि, कूटनीति और बातचीत के माध्यम से संकट का समाधान करने पर जोर दिया है। उधर, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने रूस के आक्रमण की निंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed