फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign Minister S Jaishankar to Visit Three Countries of Latin America From Today

Jaishankar Visit: आज से तीन लैटिन अमेरिकी देशों के दौरे पर विदेश मंत्री, व्यापार और निवेश को देंगे बढ़ावा

Mon, 22 Aug 2022 04:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, साओ पाउलो।
एजेंसी, साओ पाउलो। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 22 Aug 2022 04:28 AM IST
सार

विदेश मंत्री की यह लैटिन अमेरिका की पहली यात्रा होगी। यात्रा से पहले उन्होंने शुक्रवार को नई दिल्ली में अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, जमैका, मेक्सिको, पनामा, पराग्वे, सूरीनाम और पराग्वे के दूतों से मुलाकात की।

विज्ञापन
Foreign Minister S Jaishankar to Visit Three Countries of Latin America From Today
एस जयशंकर ने पराग्वे में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार से लैटिन अमेरिका के तीन प्रमुख देशों ब्राजील, अर्जेंटीना व पैराग्वे के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा 22 से 27 अगस्त तक होगा। इस दौरान विदेश मंत्री कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों की अध्यक्षता करने और प्रमुख क्षेत्रों में व्यापार, निवेश और सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्री की यह लैटिन अमेरिका की पहली यात्रा होगी। यात्रा से पहले उन्होंने शुक्रवार को नई दिल्ली में अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, जमैका, मेक्सिको, पनामा, पराग्वे, सूरीनाम और पराग्वे के दूतों से मुलाकात की।
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, नई दिल्ली में लातिनी अमेरिका और कैरेबियाई देशों के समूह-अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, जमैका, मेक्सिको, पनामा, पराग्वे, सूरीनाम और उरुग्वे के राजदूतों की मेजबानी कर खुशी हुई। उन्होंने कहा, हमारे सहयोग के आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं। इसे पूरी तरह से साकार करने के लिए उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
विदेश मंत्री एस जयशंकर दक्षिण अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने रविवार को पराग्वे में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया और शहर के प्रमुख तट पर इसे लगाने के वहां के प्रशासन की सराहना की।

जयशंकर ने ट्विटर पर ट्वीट किया कि शहर के प्रमुख तट पर महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने के प्रशासन के फैसले की सराहना करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed