{"_id":"5fc110d58ebc3ee3e87c5fd0","slug":"external-affairs-minister-s-jaishankar-meets-seychelles-president-wavel-ramkalawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सेशेल्स पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सेशेल्स पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर
Fri, 27 Nov 2020 08:14 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विक्टोरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विक्टोरिया
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 27 Nov 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर और सेशेल्स के राष्ट्रपति वैवेल रामकलावन
- फोटो : ANI
विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार को सेशेल्स पहुंचे। इस दौरान वे हिंद महासागर के द्वीपीय देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए सेशेल्स के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति वैवेल रामकलावन और अपने समकक्ष सिल्वेस्टर राडेगोंडे के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन
Discussed our close security cooperation, strong development partnership & long-standing people-to-people contact. Assured him that Seychelles had a particular priority, both under Neighbourhood First policy and SAGAR outlook: EAM S Jaishankar https://t.co/HM2T2x8639
— ANI (@ANI) November 27, 2020विज्ञापन
जयशंकर 25-26 नवंबर को दो दिन की यूएई की यात्रा के बाद यहां पहुंचे हैं। यह उनकी तीन देशों बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और सेशल्स की छह दिवसीय यात्रा का दूसरा चरण था, जो मंगलवार को शुरू हुआ था।
विज्ञापन
भारतीय मूल के राष्ट्रपति रामकलावन को इस साल 25 अक्तूबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली थी। जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति के साथ विचार-विमर्श करेंगे।