फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   External Affairs Minister Jaishankar met his Russian counterpart in Moscow

India Russia: मॉस्को में रूसी समकक्ष से मिले विदेश मंत्री, नए समझौते को अंतिम रूप देने में जुटे दोनों देश

Tue, 18 Nov 2025 04:37 AM IST
लव गौर एजेंसी
एजेंसी Published by: लव गौर Updated Tue, 18 Nov 2025 04:37 AM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आगामी पांच दिसंबर को वार्षिक शिखर वार्ता के लिए भारत आने की उम्मीद है, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन
External Affairs Minister Jaishankar met his Russian counterpart in Moscow
रूसी विदेश मंत्री लावरोव से मिलते जयशंकर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अगले महीने नई दिल्ली दौरे के दौरान भारत और रूस अपने संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए कई नए समझौतों, पहलों और परियोजनाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरे की तैयारियों के तहत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को मॉस्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ विस्तृत बातचीत की।
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि पुतिन के 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत दौरे से पहले यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभिन्न क्षेत्रों में विचाराधीन द्विपक्षीय समझौतों और पहलों को जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


जयशंकर ने इस दौरान यह भी कहा कि भारत रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के हालिया प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, संघर्ष का जल्द रुकना और एक स्थायी शांति सुनिश्चित करना पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हित में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-Russai: पुतिन के भारत दौरे से पहले उनके करीबी पेत्रुशेव पहुंचे दिल्ली, एनएसए अजीत डोभाल से की मुलाकात

5 दिसंबर को भारत आएंगे पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आगामी पांच दिसंबर को वार्षिक शिखर वार्ता के लिए भारत आने की उम्मीद है, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगे। दोनों देशों के बीच संबंधों की पूरी शृंखला की समीक्षा के लिए प्रधान मंत्री और रूसी राष्ट्रपति सालाना शिखर बैठक करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरानकई अहम समझौते होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed