फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   External Affairs Minister Dr Jaishankar arrives in New York

संयुक्त राष्ट्र महासभा: नार्वे, इराक व ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों से मिले डॉ. एस जयशंकर, अफगानिस्तान मुद्दे व व्यापारिक सहयोग पर हुई द्विपक्षीय वार्ता

Tue, 21 Sep 2021 07:17 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 21 Sep 2021 07:17 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 76वां सत्र शुरू हो चुका है। इस सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को संबोधित करेंगे। इससे पहले विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपने समकक्षों से मुलाकात के लिए पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
External Affairs Minister Dr Jaishankar arrives in New York
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। उन्होंने मंगलवार को नॉर्वे, इराक व ब्रिटेन के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। बैठक के बाद एस जयशंकर ने ट्वीट कर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि तीनों विदेश मंत्रियों के साथ बैठक सफल रही। इस दौरान अफगानिस्तान के मौजूदा हालात, अंतरराष्ट्रीय हित के लिए एकीकृत दृष्टिकोण, ऊर्जा, आर्थिक मंदी और व्यापार के मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि नार्वे की विदेश मंत्री इने एरिक्सन सोरेइड ने भारत के साथ राष्ट्र सुरक्षा परिषद में किए गए कार्यों की सराहना की। बैठक में अफगानिस्तान के मौजूदा हालातों पर विस्तृत चर्चा हुई और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हित में एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने पर राय बनी। 
विज्ञापन


इराक के विदेश मंत्री फुआद हुसैन के साथ भी उनकी बैठक हुई। इस दौरान एतिहासिक समझौतों, आर्थिक सहयोग, ऊर्जा व विकास कार्यों पर वार्ता हुई। क्षेत्रीय व वैश्विक मामलों पर एक दूसरे के विचारों को दोनों नेताओं ने सुना। 


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस के साथ 2030 के रोडमैप पर वार्ता हुई। इस दौरान उनके द्वारा किए गए व्यापारिक सहयोग की सराहना की। अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत मुद्दे पर विस्तृत वार्ता हुई और एक दूसरे के विचारों को सुना। आपसी हितों को देखते हुए क्वारंटीन मुद्दे पर भी चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed