{"_id":"672b848404943ee98b0727ae","slug":"extension-of-terms-of-armed-forces-chiefs-massacre-of-democracy-ex-pak-pm-imran-khan-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 'यह लोकतंत्र की हत्या...', तीनों सेनाओं के प्रमुखों के कार्यकाल विस्तार पर बोले इमरान खान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 'यह लोकतंत्र की हत्या...', तीनों सेनाओं के प्रमुखों के कार्यकाल विस्तार पर बोले इमरान खान
Wed, 06 Nov 2024 08:30 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 06 Nov 2024 08:30 PM IST
सार
Pakistan: पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुखों के मिले कार्यकाल विस्तार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोकतंत्र और कानून के शासन की हत्या करार दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को पाकिस्तान की थल सेना, वायु सेना और नौसेना प्रमुखों के कार्यकाल को दिए गए विस्तार को 'लोकतंत्र की हत्या' करार दिया। उन्होंने कहा कि यह कानून के शासन और लोगों के अधिकारों का उल्लंघन है। खान बीते एक साल से ज्यादा समय से रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
खान ने जेल में मीडिया और अपने वकीलों के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। यह जानकारी उन्होंने अपने एक्स खाते पर एक पोस्ट के जरिए दी। पाकिस्तान की संसद ने सोमवार को एक विधेयक पारित किया, जिसके तहत सेना, वायु सेना और नौसेना प्रमुख का कार्यकाल तीन साल बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया। इसके तहत सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का कार्यकाल अब नवंबर 2027 तक होगा। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने यह कानून आसिम मुनीर के निर्देशों पर बनाया है।
विज्ञापन
'कीड़े-मकोड़ों जैसी जिंदगी जीने को मजबूर होगी जनता
इमरान खान ने कहा, 'जो विस्तार दिए गए हैं, वह लोकतंत्र की हत्या, कानून के शासन की हत्या और लोगों के अधिकारों का उल्लंघन हैं।' उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान के लोग उन 'एक्सटेंशन (कार्यकाल विस्तार) माफिया' के खिलाफ आवाज उठाएंगे, जो सत्ता पर कब्जा जमाए हुए हैं। अगर लोग खड़े नहीं हुए तो हमारी आने वाली पीढ़ियां कीड़े-मकोड़ों जैसी जिंदगी जीने के लिए मजबूर होगी।'
विज्ञापन
'एक्सटेंशन माफिया के हाथ में देश, न्यायपालिका को कुचला जा रहा'
उन्होंने आगे कहा, यह देश एक कब्जे और एक्टेंशन माफिया के हाथों में है, जो हर नाजायज तरीके से अपनी सत्ता बनाए रखना चाहता है। यह न तो संविधान, न कानून और न ही राजनीतिक नैतिक के अनुरूप है। खान ने यह भी कहा कि 26वें संविधान संशोधन और अन्य कानून जो कार्यकाल विस्तार के लिए बनाए गए हैं, इसी का हिस्सा हैं। न्यायपालिका और संसद को कुचला जा रहा है। कार्यकाल विस्तार और कब्जा करने से संस्थाएं मजबूत नहीं होती, बल्कि कमजोर होती हैं।
'बिना इंसाफ की क्रांति नहीं कायम हो सकता लोकतंत्र'
पूर्व प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की जनता से शांतिपूर्ण विरोध करने की अपील की और कहा, जब तक इस देश में इंसाफ की क्रांति नहीं आएगी, तब तक लोकतंत्र कायम नहीं हो सकता। उन्होंने इस क्रांति में हर किसी को आगे आना होगा। यह किसी एक व्यक्ति या पार्टी का मुद्दा नहीं है। यह पाकिस्तान के अस्तित्व और अखंडता का सवाल है।
संबंधित वीडियो-