{"_id":"626145743d175d791055bed6","slug":"explosions-at-three-different-places-in-afghanistan-many-casualties","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: अलग-अलग इलाकों में एक के बाद एक तीन विस्फोट, 20 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: अलग-अलग इलाकों में एक के बाद एक तीन विस्फोट, 20 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका
Thu, 21 Apr 2022 05:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 21 Apr 2022 05:39 PM IST
सार
अफगानिस्तान में आंतकी गतिविधियां लगातार जारी हैं। गुरुवार को एक बार फिर अफगानिस्तान में एक के बाद एक कुल तीन विस्फोट हुए। इन धमाकों में कई लोगों के मरने की खबर है।
विज्ञापन
धमाका।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में आंतकी गतिविधियां लगातार जारी हैं। गुरुवार को एक बार फिर अफगानिस्तान में एक के बाद एक कुल तीन विस्फोट हुए। इन धमाकों में कई लोगों के मरने की खबर है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को उत्तरी अफगानिस्तान के एक मस्जिद में विस्फोट हुई, जिसमें दस लोगों की मौत की खबर सामने आई है। साथ ही बताया जा रहा है कि इस हमले में 40 लोग जख्मी भी हुए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा काबुल में भी सड़क के किनारे विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट की चपेट में आने से दो बच्चे घायल हो गए। वहीं अफगानिस्तान के कुंदूज में भी विस्फोट हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस विस्फोट में भी 11 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य अधिकारी नजीबुल्ला साहेल के मुताबिक, घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में जब से तालिबान की सत्ता में वापसी हुई है, तब से देश में विस्फोट और हमलों की घटनाएं लगातार हो रही हैं। अफगानिस्तानी मीडिया ने उत्तरी अफगानिस्तान में हुए मस्जिद में विस्फोट की घटना की जानकारी ट्वीट कर दी थी। इससे पहले विस्फोट की जानकारी तालिबान के कमांडर ने भी दी थी। तालिबान कमांडर के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वाजेरी ने कहा कि मस्जिद में विस्फोट की घटना हुई है, जिसमें 20 से अधिक लोग जख्मी हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा काबुल में भी सड़क के किनारे विस्फोट हुआ है। इसमें दो बच्चों के घायल होने की खबर है। इससे दो दिन पहले भी काबुल में शिक्षण संस्थाओं को निशाना बनाया गया था। दो दिन पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी क्षेत्र में अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के पास के सिलसिलेवार तीन धमाके हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, इन धमाकों में मरने वालों की संख्या 20 से ज्यादा थी। ये धमाका उस वक्त हुआ था जब स्कूली बच्चे अपनी कक्षा में पढ़ाई के लिए जा रहे थे। इन धमाकों की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
इससे पहले पिछले महीने मार्च में कंधार में राकेट विस्फोट हुआ था, उस हमले में कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई थी।