{"_id":"5fe3c3b7a04af65c0a1ebbed","slug":"explosion-in-ice-factory-in-karachi-pakistan-and-8-killed-30-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: कराची में बर्फ फैक्टरी में धमाका, 8 की मौत, 30 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: कराची में बर्फ फैक्टरी में धमाका, 8 की मौत, 30 घायल
Thu, 24 Dec 2020 03:54 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कराची।
एजेंसी, कराची।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Dec 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के कराची शहर में बर्फ के एक कारखाने के बॉयलर में विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य जख्मी हो गए।
विज्ञापन
न्यू कराची औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कारखाने में हुआ धमाका इतना जबर्दस्त था कि इससे आसपास के तीन और कारखाने बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि पास के रिहायशी क्षेत्र के घरों में खिड़कियों के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बॉयलर का एक बड़ा हिस्सा धमाके के बाद करीब 250 गज दूर जा गिरा। इससे दूसरे कारखानों और आवासीय सुविधाओं को नुकसान हुआ। बचाव दल के अधिकारियों के मुताबिक, मलबे से आठ शवों को निकाला गया है जबकि 30 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
राहत कार्य से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, बर्फ के कारखाने में ड्रम में भरकर रखे रसायनों की वजह से नुकसान ज्यादा हुआ। पुलिस ने कहा कि कारखाने का मालिक अपने परिवार के साथ कनाडा में रहता है।