फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Explosion In Germany's Cologne Major Police Operation Going On news updates in hindi

Germany: जर्मनी के कोलोन में नाइटक्लब के पास बड़ा विस्फोट, पुलिस ने इलाका सील कर लोगों को किया अलर्ट

Mon, 16 Sep 2024 02:58 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलोन (जर्मनी)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलोन (जर्मनी) Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 16 Sep 2024 02:58 PM IST
सार

कोलोन पुलिस ने जानकारी दी कि होहेनजोलर्नरिंग रिंग रोड पर एक बड़ा पुलिस ऑपरेशन चल रहा है। स्थानीय निवासियों को इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
Explosion In Germany's Cologne Major Police Operation Going On news updates in hindi
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जर्मनी के कोलोन शहर में सोमवार की सुबह एक बड़ा विस्फोट हुआ। यह घटना होहेनजोलर्नरिंग (Hohenzollernring) इलाके के वैनिटी नाइटक्लब के प्रवेश द्वार पर हुई। इसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। विस्फोट की खबर के साथ ही पुलिस ने लोगों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने दी चेतावनी
कोलोन पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी दी कि होहेनजोलर्नरिंग रिंग रोड पर एक बड़ा पुलिस ऑपरेशन चल रहा है। स्थानीय निवासियों को इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। इस विस्फोट के बाद से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और सुरक्षा बढ़ा दी। विस्फोट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


तड़के सुबह हुई घटना
स्थानीय समयानुसार सुबह करीब पांच बजकर 50 मिनट पर यह धमाका हुआ। घटना वैनिटी नाइटक्लब के मुख्य प्रवेश द्वार पर हुई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से इलाके को खाली करा लिया है। विस्फोट के बाद से पूरे क्षेत्र में जांच की जा रही है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पूरे क्षेत्र को किया सील
विस्फोट के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। इसके अलावा, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सहयोग करें। पुलिस लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा कर रही है।


जनता को अलर्ट रहने को कहा
पुलिस ने जनता को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की सलाह दी है। स्थानीय निवासियों को उनके घरों में रहने और बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगी हुई है। पुलिस इस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर संभावित एंगल से जांच कर रही हैं। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस विस्फोट के पीछे के कारणों का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed