{"_id":"67bc57dacde5cffda20333f5","slug":"explosion-at-russian-consulate-in-france-s-marseille-updates-moscow-says-blast-exhibits-signs-terror-attack-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"France: फ्रांस में रूसी वाणिज्य दूतावास में विस्फोट, मॉस्को ने कहा- आतंकवादी हमले के संकेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
France: फ्रांस में रूसी वाणिज्य दूतावास में विस्फोट, मॉस्को ने कहा- आतंकवादी हमले के संकेत
Mon, 24 Feb 2025 04:58 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मार्सिले (फ्रांस)

Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 24 Feb 2025 04:58 PM IST
सार
France: फ्रांस के मार्सिले में रूसी वाणिज्य दूतावास में विस्फोट हुआ। रूस ने इसे 'आतंकवादी हमले जैसा' बताया और जांच की मांग की। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
फ्रांस में रूसी वाणिज्य दूतावास पर हमला।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
फ्रांस के मार्सिले में सोमवार को रूसी वाणिज्य दूतावास में एक विस्फोट हुआ। इसको लेकर रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि यह एक आतंकवादी हमले जैसा लगता है। करीब तीस दमकल कर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंचे।
हालांकि, रूसी समाचार एजेंसी 'तास' ने फ्रांस के बीएफएमटीवी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। 'तास' ने एक पत्रिका की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अज्ञात लोगों ने वाणिज्य दूतावास के बागीचे में दो पेट्रोल बम फेंके थे। घटनास्थल के पास एक चोरी की कार भी मिली।
रूस के विदेश मंत्रालय ने की जांच की मांग
जखारोवा ने कहा, रूस इस घटना की तत्काल और गहन जांच की मांग करता है और रूसी सुविधाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठाने की अपील करता है। उन्होंने कहा, मार्सिले में रूसी वाणिज्य दूतावास में हुए धमाके में आतंकवादी हमले के सभी संकेत हैं। हम मांग करते हैं कि फ्रांस तत्काल और गहराई से घटना की जांच करे और रूस की विदेश में स्थित सुविधाओं की सुरक्षा बढ़ाने के उपाय करे।
विज्ञापन
एसवीआर ने दी थी हमले की चेतावनी
रूस की विदेश खुफिया सेवा (एसवीआर) ने 19 फरवरी को चेतावनी दी थी कि यूक्रेन सरकार यूरोप में रूस के दूतावासों पर आतंकवादी हमले की योजना बना रही है, खासकर जर्मनी, बाल्टिक और स्कैंडिनेवियाई (नॉर्वे, स्वीडन और डेनमार्क) देशों में।
राष्ट्रपति मैक्रों ने चाकूबाजी को भी बताया था आतंकवादी हमला
इससे पहले फ्रांस में चाकू से हमले का मामला भी सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस हमले को इस्लामी आतंकवाद बताया था। जर्मनी की सीमा के पास मुलहाउस में हुई इस वारदात में पुर्तगाल के नागरिक की मौत हुई थी। घटना में सात पुलिस अधिकारी भी घायल हुए थे।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन