Russia: मॉस्को के पास फैक्ट्री में विस्फोट, एक की मौत, 50 से अधिक घायल; यूक्रेन में रूसी हमले में दो की गई जान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट बुधवार रात 10:40 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक गोदाम में हुआ, जिसमें आतिशबाजी बनाने का सामान रखा हुआ था। विस्फोट इनता जोरदार था कि आसपास के घरों में खिड़कियां टूट गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर-पूर्व में सर्गिएव पोसाद क्षेत्र में एक संयंत्र में विस्फोट की खबर है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 50 से अधिक अन्य घायल हो गए। रूसी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, विस्फोट में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है और कई के शरीर काफी जल गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट रात 10:40 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक गोदाम में हुआ, जिसमें आतिशबाजी बनाने का सामान रखा हुआ था। विस्फोट के बाद कम से कम 52 लोगों को चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ी और आठ पीड़ित अस्पताल में भर्ती हैं। तास की रिपोर्ट के अनुसार, ज़ागोर्स्क ऑप्टिकल और मैकेनिकल प्लांट के परिसर का एक हिस्सा विस्फोट से प्रभावित हुआ। विस्फोट इनता जोरदार था कि आसपास के घरों में खिड़कियां टूट गईं।
Russia 🇷🇺
Strong explosion occurred in Sergiev Posad, tentatively, it occurred at the Zagorsk Optical and Mechanical Plant, the explosion blew out window frames in nearby housesविज्ञापन विज्ञापन
Preliminary, the explosion occurred due to a violation of the technological process. pic.twitter.com/VJ9fMUd96r — Lenar (@Lerpc75) August 9, 2023
रिपोर्ट के अनुसार, घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है। बचावकर्मी मलबा हटा रहे हैं। वहीं, जांच समिति ने औद्योगिक सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के लिए एक आपराधिक मामला दर्ज किया है।
रूस ने यूक्रेन में किया हमला, तीन की मौत
वहीं, रूसी सेना ने बुधवार को यूक्रेन के जापोरिजिया (Zaporizhzhia) शहर पर हवाई हमला किया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि शुरुआत में तीन लोगों के मरने की सूचना थी। लेकिन पुलिस पैरामेडिक्स ने डॉक्टरों की सहायता से बाद में एक व्यक्ति को बचा लिया। उन्होंने कहा कि बचावकर्मियों ने बाहरी इमारत में लगी आग को तुरंत बुझा दिया। पुलिस ने आवासीय इमारतों में घर-घर जाकर जांच की। कोई भी मृत या घायल नहीं पाया गया। जो लोग घायल हुए हैं वे हमले के समय बाहर थे। उन्होंने कहा कि जापोरिजिया में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने लोगों से सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करने का आह्वान किया।