फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   expert says bird flu h5n1 virus can cause hundred times worse pandemic then corona fatality rate

Bird Flu: 'कोरोना से 100 गुना ज्यादा खतरनाक महामारी फैल सकती है', विशेषज्ञों ने इस वायरस को लेकर जताई चिंता

Fri, 05 Apr 2024 09:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 05 Apr 2024 09:00 AM IST
सार

पीट्सबर्ग में बर्ड फ्लू पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुचिपुड़ी ने चेतावनी दी है कि एच5एन1 वायरस बड़ी संख्या में स्तनधारी जीवों को संक्रमित कर सकता है, जिनमें इंसान भी शामिल हैं। डॉ. सुरेश कुचिपुड़ी ने दावा किया वायरस उस दिशा में बढ़ रहा है, जहां वह महामारी का कारण बन सकता है। 

विज्ञापन
expert says bird flu h5n1 virus can cause hundred times worse pandemic then corona fatality rate
महामारी - फोटो : PTI

विस्तार

विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि बर्ड फ्लू संक्रमण तेजी से महामारी का रूप ले सकता है और इसकी उच्च मृत्यु दर को देखते हुए यह कोरोना महामारी से सौ गुना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि एच5एन1 वायरस गंभीर स्थिति की तरफ बढ़ रहा है और बहुत आशंका है कि यह वैश्विक महामारी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


H5N1 वायरस का संक्रमण बन सकता है महामारी का कारण
पीट्सबर्ग में बर्ड फ्लू पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुचिपुड़ी ने चेतावनी दी है कि एच5एन1 वायरस बड़ी संख्या में स्तनधारी जीवों को संक्रमित कर सकता है, जिनमें इंसान भी शामिल हैं। डॉ. सुरेश कुचिपुड़ी ने दावा किया वायरस उस दिशा में बढ़ रहा है, जहां वह महामारी का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू का संक्रमण दुनिया में जगह-जगह अभी भी मौजूद है और बड़ी संख्या में स्तनधारी अभी भी उससे संक्रमित हो रहे हैं। अब समय आ गया है कि हमें इसके खिलाफ तैयारी करनी चाहिए वरना हालात गंभीर हो सकते हैं।
विज्ञापन


कोरोना महामारी से 100 गुना ज्यादा खतरनाक होगा संक्रमण
मीडिया रिपोर्ट्स में एक अन्य विशेषज्ञ के हवाले से कहा गया है कि बर्ड फ्लू संक्रमण कोरोना महामारी से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि बर्ड फ्लू से फैली महामारी कोरोना महामारी से भी 100 गुना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। बर्ड फ्लू महामारी में मृत्यु दर कोरोना की तुलना में बहुत ज्यादा होगी और अगर इसने इंसानों में म्युटेट होना शुरू कर दिया तो इसके और गंभीर होने का खतरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े डरा रहे
विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, साल 2003 से एच5एन1 वायरस से संक्रमित होने वाले हर 100 मरीजों में से 52 की मौत हो चुकी है। इस तरह एच5एन1 की मृत्यु दर 50 फीसदी से ज्यादा है। इसकी तुलना कोरोना वायरस से करें तो उसकी मृत्यु दर महामारी की शुरुआत में कुछ जगहों पर 20 फीसदी थी, जो बाद में गिरकर सिर्फ 0.1 फीसदी रह गई थी। बर्ड फ्लू के अब तक सिर्फ 887 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 462 की मौत हो चुकी है।

जानें...क्या है यह वायरस वैश्विक चिंता क्यों?
इन्फ्लूएंजा ए (एच5एन1) वायरस को बर्ड फ्लू भी कहते हैं। यह संक्रमित पक्षियों से फैलता है। मनुष्यों में ऐसे मामले किसी बीमार या मृत संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से मिले हैं। यह नया वायरस नहीं, लेकिन अब मनुष्यों में आ रहा है। यह वायरस बड़ी संख्या में स्तनधारियों को संक्रमित कर सकता है।


हरियाणा में पोल्ट्री फार्म कर्मी भी मारा गया
मार्च 2003 से 25 मार्च 2024 तक 23 देशों में 888 लोग इसकी चपेट में आए व 463 की मौत हुई। भारत में पहली बार यह 2006 में मिला। जुलाई 2021 में हरियाणा के पोल्ट्री फार्म कर्मी की इससे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed