{"_id":"604e75ac8ebc3e591663531a","slug":"exit-poll-angela-merkel-party-defeated-in-two-german-state-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जिट पोल : जर्मनी के दो राज्यों में मर्केल की पार्टी हारती दिख रही है","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एग्जिट पोल : जर्मनी के दो राज्यों में मर्केल की पार्टी हारती दिख रही है
Mon, 15 Mar 2021 02:14 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, बर्लिन
पीटीआई, बर्लिन
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 15 Mar 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल
- फोटो : Twitter
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की मध्य-दक्षिणपंथी पार्टी रविवार को दो राज्य में हुए चुनावों में स्पष्ट रूप से हारती नजर आ रही है। एग्जिट पोल ने यह संकेत दिया है। राष्ट्रीय चुनाव से छह महीने पहले दो राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं। राष्ट्रीय चुनाव से निर्धारित होगा कि लंबे समय तक देश की नेता रहीं मर्केल का उत्तराधिकारी कौन बनेगा।
विज्ञापन
देश के दक्षिण-पश्चिमी राज्यों बैडेन-वुएर्टेमबर्ग और राइनलैंड-पैलेटिनेट में राज्य विधानसभाओं के लिए रविवार को मतदान हुआ। इसके साथ देशभर में चुनावी मैराथन शुरू हो गया, जो 26 सितंबर को राष्ट्रीय चुनाव के साथ खत्म होगा।
विज्ञापन
जर्मनी में टीकाकरण अभियान की सुस्त शुरुआत को लेकर असंतोष है। देश में कोरोना वायरस प्रतिबंधों को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है, लेकिन संक्रमण फिर से बढ़ रहा है।
विज्ञापन