{"_id":"5dc465df8ebc3e5b294c2be9","slug":"ex-twitter-employees-charged-with-helping-saudi-government-spy-on-dissidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में तीन लोगों पर सऊदी अरब के लिए जासूसी करने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में तीन लोगों पर सऊदी अरब के लिए जासूसी करने का आरोप
Fri, 08 Nov 2019 12:14 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन फ्रांसिस्को संघीय अदालत ने सऊदी अरब के शाही परिवार की आलोचना करने वाले दो ट्विटर यूजर्स पर जासूसी की जासूसी करने के मामले में ट्विटर के दो पूर्व कर्मचारियों और एक अन्य शख्स पर आरोप तय किए गए हैं। अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इन दोनों कर्मचारियों ने कंपनी में काम करने वाले ऐसे कर्मचारियों को निशाना बनाया जो कंपनी से खुश नहीं थे। कर्मचारियों से महत्वपूर्ण जानकारी पाने के बाद सऊदी अरब से सांझा की।
विज्ञापन
जासूसी करने वाले कर्मचारियों का नाम अहमद अबुउआमो और अली अलजबरा है। अन्य जानकारी के मुताबिक, ट्विटर के पूर्व कर्मचारियों को जासूसी मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अहमद अबउमो अमेरिका के निवासी है। इन पर आरोप है कि उन्होंने तीन उपयोगकर्ताओं की जासूसी की। इन पर इस मामले की जांच में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिल सलमान का एक सहयोगी भी है। बताया जा रहा है कि पिछले साल ही सऊदी क्राउन ने ही इस्तांबुल में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का आदेश दिया था। इसके बाद से अमेरिका और सऊदी के रिश्तों में तनाव में आ गया। ऐसे में इस प्रकार का जासूसी प्रकरण का सामने आने पर इसके तार इससे जोड़े जा रहे हैं।
वकील डेविड एंडरसन ने कहा कि तीनों लोगों ने उन ट्विटर यूजर्स की निजी जानकारी निकालने का प्रयास किया, जो सऊदी सरकार और शाही परिवार के आलोचक थे। अमेरिका का कानून किसी भी कंपनी को बाहरी दखलंदाजी से सुरक्षा प्रदान करता है। हम अमेरिकी कंपनियों में किसी बाहरी दखल की अनुमति नहीं दे सकते।