{"_id":"5fa714eeec91fd3fc9557dcb","slug":"ex-pm-prachanda-faction-called-for-a-meeting-to-discuss-all-topics-including-national","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की राजनीति फिर गरमाई, बैठक के लिए ‘प्रचंड’ गुट ने सौंपा पत्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल की राजनीति फिर गरमाई, बैठक के लिए ‘प्रचंड’ गुट ने सौंपा पत्र
Sun, 08 Nov 2020 03:13 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो , काठमांडो।
अमर उजाला ब्यूरो , काठमांडो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 08 Nov 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी देश नेपाल की अंदरूनी राजनीति शनिवार को एक बार फिर गरमा गई। पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ ‘प्रचंड’ के गुट ने राष्ट्रीय समेत तमाम विषयों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने की मांग की।
विज्ञापन
सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रचंड और उनके समर्थक नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर केपी शर्मा ओली से मुलाकात की और एक पत्र सौंपा। हालांकि, नेकपा के दूसरे अध्यक्ष प्रधानमंत्री ओली ने गुटबाजी का आरोप लगाते हुए बैठक बुलाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रचंड, वरिष्ठ नेता झालनाथ खनल, माधव कुमार नेपाल, उपाध्यक्ष वामदेव गौतम, पार्टी प्रवक्ता नारायण प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और ओली को पत्र सौंपा। प्रचंड गुट स्थायी कमेटी के निर्णय कार्यान्वयन, राष्ट्रीयता के विषय समेत अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए पार्टी की बैठक बुलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पत्र सौंपने के दौरान प्रचंड गुट के नेताओं और प्रधानमंत्री ओली के बीच तीखी बहस भी हुई।