फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ex pm pakistan Nawaz sharif calls criminal to Prime Minister Imran Khan

नवाज ने प्रधानमंत्री इमरान खान को बताया ‘अपराधी’

Mon, 18 Jan 2021 02:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 18 Jan 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
ex pm pakistan Nawaz sharif calls criminal to Prime Minister Imran Khan
इमरान खान और नवाज शरीफ - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई को मिले विदेशी चंदे का मामला पाकिस्तान की राजनीति में तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री पर हमलावर हैं। इस सियासी घमासान के बीच लंदन में निर्वासन का जीवन बिता रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इमरान पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन


पीएमएल (एन) सुप्रीमो नवाज ने प्रधानमंत्री इमरान को ‘अपराधी’ बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है। 

नवाज ने सत्ताधारी पीटीआई को मिले विदेशी चंदे की जिम्मेदारी दूसरों पर डालने की प्रधानमंत्री की आलोचना की। उन्होंने चुनाव आयोग से पूछा, आखिर वह इस मामले में इमरान के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है?
विज्ञापन


आखिर क्या वजह है कि सुबूत होने के बाद भी आयोग चुप्पी साधे हुए है। एक समय था जब इमरान कहा करते थे कि जवाबदेही उनसे शुरू होनी चाहिए, लेकिन आज वह न्याय के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में देरी कराने के लिए प्रधानमंत्री हर संभव कोशिश कर रहे हैं। 2018 में चुनाव आयोग ने जांच के लिए एक टीम बनाई थी और एक महीने में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है।


सार्वजनिक हो विदेशी चंदे का मामला: बिलावल
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने इमरान के खिलाफ विदेशी चंदे के मामले को सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। बिलावल ने कहा, मेरी पार्टी इमरान को सांविधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से हटाएगी। हम देश में लोकतांत्रिक शासन स्थापित करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed