फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   “Every country has right to…”: White House official on India buying Russian energy products

US: ‘अपने निर्णय लेने का अधिकार हर देश को’, भारत के रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका

Thu, 07 Sep 2023 08:12 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 07 Sep 2023 08:12 AM IST
सार

किर्बी से पूछा गया था कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति भारत की यात्रा के दौरान रूस द्वारा तेल खरीदने के बारे में चर्चा कर सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि अमेरिका के दृष्टिकोण से हम यह नहीं मानते कि रूस के साथ हमेशा की तरह व्यापार करने का समय है।

विज्ञापन
“Every country has right to…”: White House official on India buying Russian energy products
जॉन किर्बी - फोटो : ani

विस्तार

भारत समेत हर देश को किसी भी अन्य देश से तेल या लुबरिकेंट (lubricants) खरीदने का अधिकार है। यह बात व्हाइट हाउस के अधिकारी जॉन किर्बी ने बुधवार को कही। 

विज्ञापन

रूस के साथ हमेशा की तरह व्यापार ....

दरअसल, किर्बी से पूछा गया था कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारत की यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूस द्वारा तेल खरीदने के बारे में चर्चा कर सकते हैं? इस पर रणनीतिक संचार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के समन्वयक किर्बी ने कहा कि जैसा कि मैंने कहा हम सभी देशों को मूल्य सीमा के अनुसार तेल खरीदने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि हम भी ऐसा ही करेंगे। हालांकि, अमेरिका के दृष्टिकोण से हम यह नहीं मानते कि रूस के साथ हमेशा की तरह व्यापार करने का समय है।

विज्ञापन

हम स्पष्ट हैं

उन्होंने कहा कि हर देश को अपने निर्णय स्वयं लेने होते हैं। रूस के साथ आर्थिक अवसरों और व्यापार के मामले में हम कहां आते हैं, इस बारे में हम अपने सभी सहयोगियों और साझेदारों के साथ पूरी तरह से स्पष्ट रहे हैं। इसलिए हर देश को ये निर्णय स्वयं लेना होगा। गौरतलब है, जब से भारत ने कहा कि वह रूस से तेल खरीदेगा, तब से यह दुनिया के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस बंद कर युद्ध

वाशिंगटन फॉरेन प्रेस सेंटर में एक प्रेस कॉन्फेंस में किर्बी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस सप्ताह भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन से अनुपस्थित रहने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि नेताओं के शिखर सम्मेलन से अनुपस्थित रहने को लेकर उनके बीच किसी योजना की संभावना के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा रूस को संदेश है कि यूक्रेन छोड़ो, युद्ध बंद करो।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर होगी बात

ब्रीफिंग में एनएससी समन्वयक ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के बीच चर्चा की संभावना के बारे में भी बताया। किर्बी ने कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे यूक्रेन में चल रहे युद्ध और उससे निम्न और मध्यम आय वाले देशों पर पड़ने वाले प्रभाव, हानिकारक प्रभाव पर भी चर्चा करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed