फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Every 11 minutes, a woman or girl is being killed, UN chief says

Women Killing: दुनिया में हर 11 मिनट में एक महिला की हो रही हत्या, श्रद्धा हत्याकांड के बीच यूएन प्रमुख बोले

Tue, 22 Nov 2022 02:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 22 Nov 2022 02:07 PM IST
सार

यूएन प्रमुख ने इन हत्याओं को दुनिया में मानवाधिकारों का सबसे व्यापक उल्लंघन करार दिया है। उन्होंने दुनियाभर की सरकारों से इसके खिलाफ राष्ट्रीय कार्य योजनाएं बनाने आह्वान किया, ताकि इस संकट से निपटा जा सके। 

विज्ञापन
Every 11 minutes, a woman or girl is being killed, UN chief says
UN Secretary-General António Guterres - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के खौफनाक श्रद्धा और मथुरा के आयुषी यादव हत्याकांड के बीच यूएन प्रमुख एंटोनियो गुतेरस ने चौंकाने वाली जानकारी साझा की है। उनके अनुसार दुनिया में हर 11 मिनट में एक महिला या लड़की की हत्या की जा रही है। उन्हें उनके प्रेमी, पति, अन्य पार्टनर या परिवार वाले मौत की नींद सुला रहे हैं। 

विज्ञापन

यूएन प्रमुख ने इन हत्याओं को दुनिया में मानवाधिकारों का सबसे व्यापक उल्लंघन करार दिया है। उन्होंने दुनियाभर की सरकारों से इसके खिलाफ राष्ट्रीय कार्य योजनाएं बनाने आह्वान किया, ताकि इस संकट से निपटा जा सके। 
विज्ञापन

यूएन प्रमुख ने यह रिपोर्ट 25 नवंबर को मनाए जाने वाले 'महिलाओं खिलाफ हिंसा निवारण दिवस' के पूर्व दी। दुनिया भर में महिला हिंसा के खिलाफ यह अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। गुतेरेस ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा दुनिया में मानवाधिकारों का सबसे व्यापक हनन है। हर 11 मिनट में, एक महिला या लड़की को एक अंतरंग साथी या परिवार के सदस्य द्वारा मार दिया जाता है। हम जानते हैं कि कोविड-19 महामारी से लेकर आर्थिक कारण तथा अशांति जैसे कारण भी महिलाओं के शारीरिक और मौखिक दुर्व्यवहार का कारण बनते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धा व आयुषी हत्याकांड ने भारतीय समाज को झकझोरा
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की यह टिप्पणी हाल ही में दिल्ली में हुए श्रद्धा वाकर हत्याकांड और मथुरा में आयुषी यादव हत्याकांड के बीच आई है। इन हत्याओं ने भारतीय समाज को झकझोर कर रख दिया है।गुतेरेस ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को बड़े पैमाने पर ऑनलाइन हिंसा का सामना करना पड़ता है। इसमें भ्रामक व अभद्र भाषा से लेकर यौन उत्पीड़न, फोटो का दुरुपयोग शामिल है। उन्होंने कहा कि हिंसा और दुर्व्यवहार की महिलाओं को भारी कीमत चुकानी पड़ती है। यह जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी के अधिकार को बाधित करता है। उन्हें उनके बुनियादी अधिकारों और स्वतंत्रता से वंचित करता है। इससे आर्थिक सुधार और सतत विकास में खलल पड़ता है। 

यूएन प्रमुख ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को इतिहास की किताबों में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब परिवर्तनकारी कार्रवाई का समय है, ताकि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त किया जा सके। 


यूएन प्रमुख ने दुनियाभर की सरकारों से 2026 तक महिला अधिकार संगठनों और महिलाओं के हित में आंदोलनों के लिए वित्त पोषण 50 फीसदी बढ़ाने का भी आह्वान किया। उन्होंने महिला अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाने का आग्रह किया। इसके साथ ही गर्व से एलान किया 'हम सभी नारीवादी हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed