फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Evacuation ordered at National Mall as storms gather ahead of donald Trump s America 250 speech US Independenc

US Independence Day: ट्रंप के संबोधन से पहले तूफान की आशंका, खाली कराया गया नेशनल मॉल, क्या बोले राष्ट्रपति?

Sun, 05 Jul 2026 05:39 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 05 Jul 2026 05:39 AM IST
सार

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोहों पर खराब मौसम का असर देखने को मिला। वॉशिंगटन डीसी में नेशनल मॉल पर आयोजित कार्यक्रम से पहले सुरक्षा कारणों से लोगों को क्षेत्र खाली कर सुरक्षित इमारतों और संग्रहालयों में जाने की सलाह दी गई। आयोजकों ने मौसम की स्थिति सामान्य होने पर आगे की जानकारी देने की बात कही।

विज्ञापन
Evacuation ordered at National Mall as storms gather ahead of donald Trump s America 250 speech US Independenc
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नेशनल मॉल में आयोजित होने वाली रैली शनिवार को खराब मौसम के कारण प्रभावित हुई। डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित संबोधन से कुछ घंटे पहले खराब मौसम की आशंका के बीच वॉशिंगटन स्थित नेशनल मॉल को खाली कराने के आदेश दिए गए। आयोजकों ने नेशनल मॉल पर मौजूद लोगों से कहा कि वे आसपास स्थित संघीय सरकारी इमारतों या स्मिथसोनियन संग्रहालयों में चले जाएं।
विज्ञापन


वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर कहा कि खराब मौसम के कारण नेशनल मॉल खाली कराए जाने के बावजूद वह चार जुलाई के अवसर पर अपना संबोधन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं थोड़ी-सी बारिश की वजह से हमारी 250वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम नहीं रुकने दूंगा।" 
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक 'फ्रीडम 250' ने बताया कि ट्रंप रात 11 बजे नेशनल मॉल में लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद आतिशबाजी का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार, 'सैल्यूट टू अमेरिका' कार्यक्रम के लिए प्रवेश द्वार रात 9:45 बजे दोबारा खोल दिए जाएंगे। 'फ्रीडम 250' की प्रवक्ता डेनिएल अल्वारेज ने एक बयान में कहा, "फ्रीडम 250 कार्यक्रम से जुड़े अपडेट और दोबारा प्रवेश शुरू होने की जानकारी साझा करेगा।" उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों से नेशनल मॉल के आसपास स्थित संग्रहालयों और संघीय सरकारी इमारतों में शरण लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम बिगड़ने के बावजूद अन्य जगहों पर नहीं रुके कार्यक्रम
वहीं, खराब मौसम के बावजूद शिकागो और न्यूयॉर्क समेत अन्य शहरों में आतिशबाजी के कार्यक्रम तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रहे थे। न्यूयॉर्क में दिन के दौरान ऊंचे मस्तूल वाले जहाज स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के पास से गुजरे, जिसने 1976 में अमेरिका की 200वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के दौरान हुए समारोहों की याद ताजा कर दी।

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ को लेकर पूरे वर्ष उत्साह बना रहा। इस अवसर को अमेरिकी इतिहास पर विचार करने के मौके के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसमें एक साम्राज्य के उपनिवेश से दुनिया की महाशक्ति बनने तक का सफर शामिल है।


गर्मी के चलते कई कार्यक्रम हुए रद्द
हालांकि, कई महीनों से चल रही समारोहों की तैयारियों पर पूर्वी तट के बड़े हिस्से में पड़ रही भीषण गर्मी का भी असर पड़ा। कई स्थानों पर तापमान 100 डिग्री फारेनहाइट के करीब पहुंच गया या उससे अधिक दर्ज किया गया, जिसके कारण आयोजकों को कई कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ा या उन्हें पूरी तरह रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed