फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   European Union came forward to help Afghanistan, will give aid of one billion euros 

अफगानिस्तान : मदद के लिए आगे आया यूरोपीय संघ, एक बिलियन यूरो की मदद देगा

Tue, 12 Oct 2021 08:16 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 08:16 PM IST
सार

यह आर्थिक मदद तालिबान को नहीं बल्कि सीधे तौर पर अफगानिस्तान की आम जनता के लिए है। इन पैसों को विभिन्न अतंरराष्ट्रीय संगठनों के हवाले किया जाएगा। जो अफगानिस्तान में काम कर रहें हैं।
 

विज्ञापन
European Union came forward to help Afghanistan, will give aid of one billion euros 
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने उर्सुला वॉन डेर लेयेन । फाइल फोटो - फोटो : Social media

विस्तार

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही देश में भूखमरी और बेरोजगारी जैसी समस्याओं ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। देश की आर्थिक स्थिति भी बुरी तरह से चरमराई हुई है। इस संकट से अफगानिस्तान को बचाने के लिए यूरोपियन संघ आगे आया है। यूरोपीय संघ ने ऐलान किया है कि वह अफगानिस्तान को संकट की घड़ी में एक बिलियन यूरो की मदद देगा।
विज्ञापन


जी-20 के वर्चुअल सम्मेलन में यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाने की बात कही। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने कहा कि हम सब को अफगानिस्तान में संकट से जूझ रहे लोगों की मदद करनी चाहिए। यह आर्थिक मदद तालिबान को नहीं बल्कि सीधे तौर पर अफगानिस्तान की आम जनता के लिए है। इन पैसों को विभिन्न अतंरराष्ट्रीय संगठनों के हवाले किया जाएगा, जो पहले से ही अफगानिस्तान में जमीन पर काम कर रहें हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने तालिबान के किए की सजा आम लोगों को न देने की बात कही और तालिबान से रिश्तों पर अपनी शर्तों को दुबारा दोहराया। खबरों के मुताबिक इस एक बिलियन यूरो की मदद का इस्तेमाल अफगानिस्तान के हेल्थ सिस्टम को सुधारने, वहां फंसें विदेशी लोगों की मदद और आतंकवाद के खिलाफ किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed