फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   European Inventor Award-2021: Honor to Indian-origin chemist Sumita Mitra, success in filling teeth with nanotechnology

यूरोपियन इंवेंटर अवॉर्ड -2021: भारतवंशी रसायनविद् सुमिता मित्रा को सम्मान, नैनो तकनीक से दांतों की फिलिंग में कामयाबी

Fri, 18 Jun 2021 06:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 18 Jun 2021 06:33 PM IST
सार

भारतीय मूल की अमेरिकी रसायनविद् सुमिता मित्रा ने दांतों की चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण तकनीक विकसित की है। नैनो तकनीक की मदद से दांतों को मजबूत बनाने की इस तकनीक को गैर-यूरोपीय पेटेंट देशों की श्रेणी में यूरोपियन इंवेंटर अवॉर्ड-2021 मिला है।
 

विज्ञापन
European Inventor Award-2021: Honor to Indian-origin chemist Sumita Mitra, success in filling teeth with nanotechnology
भारतीय-अमेरिकी रसायनशास्त्री सुमिता मित्रा - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय-अमेरिकी रसायनशास्त्री सुमिता मित्रा ने यूरोप में नवोन्मेष के लिए दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक जीता है। यह पुरस्कार उन्हें नैनो प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से दांतों को और मजबूत बनाने के लिए उनके द्वारा किए गए काम को लेकर दिया गया। उनके द्वारा बताई गई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल अब दुनियाभर के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन


दांतों की फिलिंग में नैनोक्ल्स्टर का इस्तेमाल 
यूरोपियन पेटेंट ऑफिस (ईपीओ) ने एक बयान में कहा कि इस अनुसंधान में पाया गया है कि नैनोक्लस्टर का इस्तेमाल दांतों की फिलिंग के लिए किया जा सकता है। इसके माध्यम से एक मजबूत, टिकाऊ और देखने में सुखद एहसास वाली फिलिंग (दांतों के बीच छेद या गड्ढों को भरने के लिये इस्तेमाल होने वाला पदार्थ) मिला। मित्रा ने “गैर-यूरोपीय पेटेंट ऑफिस देशों” की श्रेणी में यूरोपियन इंवेंटर अवॉर्ड 2021 जीता।
विज्ञापन


एक अरब लोगों के इलाज में किया इस्तेमाल
ईपीओ के बयान में कहा गया कि मित्रा द्वारा तैयार सामग्री से कई तरह की मुश्किलें दूर होंगी जो पहले दांतों की ‘फिलिंग’ करते वक्त आती थीं। या तो वे बहुत कमजोर होती थीं और इसकी वजह से दांतों से कुछ काटना मुश्किल था। साथ ही उनकी चमक भी जल्द ही फीकी पड़ जाती थी। बयान में कहा गया कि उनके द्वारा बनाई गई इस तकनीक का इस्तेमाल दुनिया भर में एक अरब से लोगों के दांतों के उपचार में सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्टेक टीएम सुप्रीम का वाणिज्यिक इस्तेमाल 2002 में शुरू हुआ
अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी 3एम के ‘ओरल केयर डिविजन’ (मुंह की देखभाल संबंधी इकाई) में काम करते हुए मित्रा ने पहले मौजूद तकनीक के विकल्प की तलाश का संकल्प लिया था। मित्रा के इस नई तकनीक से तैयार फिलर ‘फिल्टेक टीएम सुप्रीम’ का वाणिज्यिक उपयोग 3एम द्वारा 2002 में शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed